फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   charlize theron birthday special here know about

Charlize Theron Birthday: हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं चार्लीज थेरॉन, 16 साल की उम्र से करने लगी थीं मॉडलिंग

Fri, 07 Aug 2020 12:43 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 07 Aug 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
charlize theron birthday special here know about
चार्लीज थेरॉन बर्थडे - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन आज 45वां जन्मदिन मना रही हैं। चार्लीज थेरॉन का जन्म सात अगस्त 1975 को दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में हुआ था। चार्लीज एक अभिनेत्री होने के साथ ही निर्माता भी हैं। साल 2016 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में रखा। यही नहीं 2019 में वो हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक थीं। 

विज्ञापन


चार्लीज शुरुआत में एक डांसर बनना चाहती थीं। 16 साल की उम्र में एक स्थानीय प्रतियोगिता में उन्होंने एक साल का मॉडलिंग कॉन्ट्रेक्ट जीता था। इसके बाद वो अपनी मां के साथ इटली के मिलान  शहर पहुंचीं। करीब एक साल तक वो यूरोप के अलग अलग शहरों में मॉडलिंग करती रहीं। यहां से चार्लीज अपनी मां के साथ अमेरिका गईं। जहां न्यूयॉर्क में एक डांस स्कूल से उन्होंने बैले (Ballet) डांस सीखना शुरू किया। तभी उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई और उनका डांस में करियर आगे बढ़ाने का सपनाअधूरा रह गया। चार्लीज इस दौरान डिप्रेशन से भी गुजरी थीं।
विज्ञापन


1994 में चार्लीज लॉस एंजेलिस पहुंचीं जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बारे में सोचा। 1995 में उन्होंने हॉरर फिल्म 'चिल्ड्रेन ऑफ द कॉर्न 3- अर्बन हार्वेस्ट' से डेब्यू किया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'द डेविल एडवोकेट', 'द साइडर हाउस रुल्स', 'द यार्ड्स', 'मेन ऑफ हॉरर', 'स्वीट नवंबर', 'द क्रूज ऑफ द जेड स्कॉर्पियन', 'ट्रैप्ड', 'मॉन्सटर', 'बैटल इन सीएटल' और 'बॉम्बशेल' सहित अन्य शुमार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्लीज थेरान दक्षिण अफ्रीका की पहली अभिनेत्री हैं जिन्हें ऑस्कर मिला। 2004 में रिलीज हुई 'मॉन्सटर' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला। 


चार्लीज थेरॉन गायक स्टेफन जेनकिंस के साथ तीन साल तक रिलेशनशिप में रहीं। 2001 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद चार्लीज ने आइरिश अभिनेता स्टुअर्ट टाउनसेंड को डेट करना शुरू किया। दोनों फिल्म 'ट्रैप्ड' (2002) के दौरान पहली बार मिले थे। कपल लॉस एजेंलिस और आयरलैंड में साथ रहता था। जनवरी 2010 में दोनों अलग हो गए। दिसंबर 2013 में थेरॉन ने अमेरिकन अभिनेता सीन पेन को डेट करना शुरू किया। ऐसी अफवाहें थीं कि दिसंबर 2014 में उन्होंने सगाई कर ली लेकिन जून 2015 में थेरॉन ने ये रिलेशनशिप भी खत्म कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed