{"_id":"5f3dd007f1f406724f015aad","slug":"chariots-of-fire-star-trek-actor-ben-cross-dies-aged-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टार ट्रेक' और 'चैरियट्स ऑफ फायर' के अभिनेता बेन क्रॉस का निधन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'स्टार ट्रेक' और 'चैरियट्स ऑफ फायर' के अभिनेता बेन क्रॉस का निधन
Thu, 20 Aug 2020 06:51 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Aug 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
बेन क्रॉस
- फोटो : ट्विटर
चैरियट्स ऑफ फायर और स्टार ट्रेक जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता बेन क्रॉस का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेता के परिवार ने फॉक्स न्यूज को इस खबर की पुष्टि की।
विज्ञापन
वियना में अभिनेता का मंगलवार सुबह (स्थानीय समय) एक बीमारी से निधन हो गया। हालांकि, वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं थे। उनके परिवार ने एक बयान में कहा कि ‘दुनिया ने एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है, लेकिन हमारे परिवार ने एक प्यारे पति, पिता और दादा को खोया है। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिसने हमें अपनी भावनाओं को कबूल करना सिखाया, चाहे वह कुछ भी हो। हम इन सबके लिए उनके आभारी हैं।' बता दें कि लंदन में जन्मे, क्रॉस ने कम उम्र में स्कूल में नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन