फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Cannes festival 2022 Akshay Kumar Ricky Kej indian cimena celebrities walk Red Carpet along with Anurag Thakur

Cannes 2022: रेड कार्पेट पर केंद्रीय मंत्री संग नजर आएंगे बॉलीवुड सितारे, जानें कार्यक्रम में भारत से कौन-कौन होगा शामिल

Tue, 10 May 2022 07:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 10 May 2022 07:21 PM IST
सार

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कार्पेट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आएंगे। इन सेलेब्स की लिस्ट भी सामने आ गई है।

विज्ञापन
Cannes festival 2022 Akshay Kumar Ricky Kej indian cimena celebrities walk Red Carpet along with Anurag Thakur
cannes film festival 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

75वां कान्स फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए काफी ज्यादा खास है। यह फेस्टिवल इस साल 17 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत आधिकारिक कंट्री ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लेगा। इतना ही नहीं, इस फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन वाले दिन बॉलीवुड के कई कलाकार भारत की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में रेड कार्पेट पर चलने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भारत के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन


रेड कार्पेट पर नजर आएंगे ये सितारे
भारत के इस प्रतिनिधिमंडल में अभिनेता, अभिनेत्रियों से लेकर प्रमुख संगीत उद्योगों के सितारे शामिल हैं। रेड कार्पेट पर नजर आने वाले कलाकारों में अक्षय कुमार, ए आर रहमान, मामे खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, पूजा हेगड़े, प्रसून जोशी, आर माधवन, रिकी केज, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, वाणी त्रिपाठी शामिल हैं। इन कलाकारों की उपस्थिति से इस बार का कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का दमखम दिखाया जाएगा। इस फेस्टिवल में दुनिया भारतीय सिनेमा की संस्कृति, समृद्ध विरासत से रूबरू होगी।
विज्ञापन


भारत और फ्रांस की दोस्ती के 75 साल
भारत आजादी के 75 वर्ष के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वही, भारत और फ्रांस के कूटनीतिक रिश्ते के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जबकि कान् फिल्म फेस्टिवल की भी यह 75वीं वर्षगांठ है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के इतिहास में पहली बार कोई देश 'कंट्री ऑफ ऑनर' बनाया जा रहा है। भारत पहला देश होगा जो कंट्री ऑफ ऑनर बनेगा। इस साल से शुरू हुई इस नई परंपरा को भविष्य में जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूरी मेंबर्स में शामिल हैं दीपिका पादुकोण
इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का डंका बजने वाला है। जहां एक तरफ कलाकार रेड कार्पेट पर नजर आएंगे तो दूसरी तरफ बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य फीचर फिल्म प्रतियोगिता में बतौर जूरी नजर आने वाली हैं। दीपिका के अलावा, इस जूरी में 9 लोग शामिल हैं, जिनमें फिल्ममेकर रेबेका हाल, स्वीडिश एक्टर नूमी रैपेस, इटैलियन एक्टर जैसमिन ट्रिंका, ईरानी फिल्ममेकर असगर फरहादी, फ्रेंच फिल्ममेकर लैज ली, जेफ निकोलस और डायरेक्टर वाकहिम ट्रियर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed