{"_id":"5f2cadf50bb6361abd771913","slug":"cameron-diaz-reveals-the-real-reason-she-quit-acting","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह कैमरून डियाज ने लिया था फिल्मों से संन्यास, अब बोलीं- बहुत शांति मिली","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इस वजह कैमरून डियाज ने लिया था फिल्मों से संन्यास, अब बोलीं- बहुत शांति मिली
Fri, 07 Aug 2020 06:57 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
कैमरून डियाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं अभिनेत्री रहीं कैमरून डियाज ने साल 2017 में फिल्मों से संन्यास ले लिया था। अचानक लिए इस फैसले से उनके चाहने हैरान रह गए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डियाज ने इस बात खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
कैमरून डियाज ने बताया कि फिल्मों से संन्यास लेने के बाद उन्हें बहुत शांति मिली। उन्होंने बताया कि उम्र के साथ उनका काम बढ़ने लगा और फिर उनकी मानसिकता बदलने लगी। काम का असर उनके रिश्तों पर पड़ा।
विज्ञापन
कैमरून ने कहा इतने लंबे समय तक फिल्मों में काम करना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद मैंने अपने दोस्तों और परिवार की तरफ ध्यान केंद्रित करने का फैसला लिया। डियाज ने कहा कि वह उस तरह के जीवन के साथ कभी सहज महसूस नहीं करती थीं और इस वजह से उन्हें फिल्मी दुनिया से अलविदा कहने का फैसला करना पड़ा।
विज्ञापन
कैमरून ना केवल एक अभिनेत्री बल्कि राइटर के तौर पर भी जानी जाती हैं। कैमरून के पास बेशुमार संपत्ति है। साल 2010 में फोर्ब्स ने उन्हें 100 अमीर फीमेल सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल किया था। उनका लॉस एंजिलिस में एक आलीशान बंगला भी है।