तलाक के बाद पहली बार एंजेलिना के घर पहुंचे ब्रैड पिट, जेनिफर एनिस्टन संग शादी की है चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिट ने इस दौरान हल्के रंग की जींस और एक स्वेटर पहना था। ये कपल एक दूसरे से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर रहता है। लेकिन दोनों की मुलाकात घर पर करीबन चार साल के बाद हुई हैं। माना जा रहा है कि पिट यहां अपने बच्चों से मिलने आए थे। पिछले साल नवंबर में, एंजेलिना जोली ने कहा था कि वह विदेश में रहना पसंद करती हैं और जैसे ही उनके बच्चे 18 साल के हो जाएंगे, वह उनके साथ कहीं बाहर शिफ्ट हो जाएंगी। फिलहाल उनके बच्चे अपने पिता से मिल सकते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
#new #bradpitt seen leaving angelina jolie's house #angelinajolie #marriage #love
A post shared by Brad Pitt (@therealbradpittishere) on
इससे पहले एंटरटेनमेंट टुडे को दिए इंटरव्यू में एंजेलिना ने ब्रैट पिट से रिश्ता तोड़ने की वजह बताई थी। अभिनेत्री एंजेलिना ने कहा था कि कोई भी रिलेशनशिप ब्लैक और वाइट नहीं हो सकता। ब्रैड की तुलना में हर चीजों के लिए मेरे पास अलग अलग विचारधारा है। तलाक के पीछे सबसे पहली वजह थी आइडिया जिसमें बच्चों को किस तरह से बड़ा किया जाए। उन्होंने बताया था कि ब्रैड का ईष्या भरा व्यवहार और शराब पीने की लत सबसे पहली वजह थी अलग होने के पीछे।
एंजेलिना ने बताया था कि उन्होंने शराब की लत की वजह से हॉलीवुड में कई मौके खो दिए। उसे जलन होती थी क्योंकि मैं अपने काम को उसे प्रमोट नहीं करने देती। एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों के माता-पिता हैं। बता दें एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट साल 2005 से साथ थे। नौ साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
तलाक के बाद से ब्रैड पिट का नाम जेनिफर एनिस्टन के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये एक्स कपल दोबारा शादी कर सकता है।