फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Bollywood Hollywood clash

आ रहे हैं डायनासोर, अबकी बॉलीवुड की हालत खराब कर देगा हॉलीवुड

Sat, 02 Jan 2016 10:22 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Hollywood clash

टिकट खिड़की पर बॉलीवुड को 2016 में हॉलीवुड से कड़ी चुनौती मिलेगी। नए साल में हॉलीवुड के पास भारतीय दर्शकों के लिए ऐसा बहुत कुछ है जो शानदार मनोरंजन करेगा। अंग्रेजी में बनी यह फिल्में हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में डब होकर भी रिलीज होंगी। बता रहे हैं रवि बुले...

विज्ञापन


नए साल में भले ही बॉलीवुड बड़ी फिल्मों के साथ तैयार है लेकिन इसमें संदेह नहीं कि हॉलीवुड से उसे कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इन फिल्मों में ड्रामा, साइंस फिक्शन और कॉमेडी से लेकर बायोपिक शामिल हैं। इनसे इतर सुपर हीरो से जुड़े लोकप्रिय सिनेमा की सीरीज बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के लिए खतरा साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन


इसमें कतई संदेह नहीं कि बीते कुछ वर्षों में हॉलीवुड का भारतीय बाजार लगातार बड़ा हुआ है। भले ही हॉलीवुड अभी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक ड्रामे की नब्ज को नहीं पकड़ सका है परंतु उसने अपने तेज रफ्तार और कल्पना शक्ति वाले सिनेमा से दर्शक वर्ग तैयार कर लिया है। विशेष रूप से उसका अति उच्च तकनीक वाला फंतासी सिनेमा विश्व के अन्य दर्शकों की तरह भारतीयों पर भी जादू चलाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टूडियो भारत में दफ्तर खोल चुके हैं और आने वाले वर्षों के लिए रणनीति तैयार कर रहे है। फिलहाल वे बड़े सितारों वाली बॉलीवुड फिल्मों के लिए अपनी तारीखें आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन हो सकता है कि इस साल ऐसा न हो। विश्वास कीजिए कि यह मुकाबले कतई एकतरफा नहीं होंगे।

द जंगल बुक, बैटमैन वर्जेस सुपरमैनः डॉन ऑफ जस्टिस, एक्स मैनः एपोकेलिप्से, कैप्टन अमेरिकाः सिविल वार और आईस एजः कोलाइजन कोर्स जैसी फिल्में दिग्गज सितारों के पसीने छुड़ा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2015 में रिलीज हुई फ्यूरियस 7 ने देश में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। जबकि एवेंजर्सः एज ऑफ अल्ट्रॉन का कारोबार 72 करोड़ रुपये के करीब था। जबकि बॉलीवुड के बड़े सितारों वाली कई फिल्में इन आंकड़ों को छूने को तरस गई थीं।

सबसे आगे सुपरहीरो

Bollywood Hollywood clash

-बैटमैन वर्जेस सुपरमैनः डॉन ऑफ जस्टिस (25 मार्च)
-इस फिल्म पर दुनिया भर की नजरें हैं क्योंकि इसमें दो अति-चर्चित सुपरहीरो एक-दूसरे के मुकाबले उठ खड़े होंगे। ऐसे में क्या उनके खतरनाक दुश्मन कोई नई चाल चल कर उन्हें एक साथ खत्म कर देंगे? सुपरहीरो की इस फिल्म के खलनायक भी सुपरविलेन होंगे।
-एक्स मैनः एपोकेल्पिसे (27 मई)
-एक्स मैन सीरीज की सबसे कामयाब फिल्म एक्स मैनः डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट के डायरेक्टर ब्रायन सिंगर के हाथों में इस नई फिल्म की कमान है। यहां सुपरहीरो भले ही जादुई ताकतों से लैस हैं लेकिन दुनिया को नष्ट कर देने की ताकत रखने वाले सुपरविलेन एपोकेलिप्से से टकराना उनके लिए बच्चों का खेल नहीं होगा।
-कैप्टन अमेरिकाः सिविल वार (छह मई)
-पिछले साल आई एज ऑफ अल्ट्रॉन के बाद की इस कहानी में कैप्टन अमेरिका का मुकाबला आयरन मैन से होगा। मैदान कौन मारेगा? यह बड़ा सवाल है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर को रेड ड्रेस में देखने के लिए उनके दीवाने फिर कमर कसेंगे। फिल्म में स्पाइडरमैन के रोल में पहली बार 19 साल के टॉम हॉलैंड होंगे।

बच्चों का संसार
-कुंग फू पांडा 3 (जनवरी 29)
-कुंग फू विद्या को बचाने के लिए प्यारे पांडा पो की पिकॉक से पिछली लड़ाई के बाद कहानी यहां आगे बढ़ेगी। पो के खो जाने से परेशान उसके परिवार को इस प्यारे पांडा की खबर मिलेगी। फिल्म में पो की घर वापसी के साथ स्टूडेंट से कुंग फू मास्टर बनने की यात्रा भी रहेगी।
-द जंगल बुक (15 अप्रैल)
-रुडयार्क किपलिंग की जंगल बुक का यह नया और अत्याधुनिक संस्करण है। जिसे आप थ्री डी में देख सकेंगे। जंगल में जानवरों के साथ पलने वाले बच्चे मोगली की कहानी। फिल्म के कंप्यूटर ग्राफिक्स सांसें थमा देने को काफी होंगे। क्या बॉक्स ऑफिस पर चड्डी पहन कर फूल खिलेगा?
-फाइंडिंग डोरी (17 जून)
-फाइंडिंग नीमो के इस सीक्वल में भुलक्कड़ डोरी अपने घर का रास्ता और परिवार खो देती है। इसके बाद उसकी चंचल और मुश्किलों भरी यात्रा शुरू होती है और मार्लिन तथा नीमो की मदद से वह आखिरकार परिवार को वापस पाती है। कहानी में कुछ नए और रोचक किरदार जोड़े गए हैं।
-आईस एजः कोलाइजन कोर्स (22 जुलाई)
-इस बार अकॉर्न (बलूत फल) को काबू करने की कोशिश में लंबे दांतों वाली चंचल गिलहरी अंतरिक्ष में जा पहुंचेगी और उसकी करामात से होने वाले हादसे धरती के हिम युग पर नया संकट ला देंगे। मैनी, सिड, डियेगो और उनके झुंड के सदस्यों के लिए खुद को बचा पाना हमेशा की तरह आसान नहीं होगा, परंतु वे आपको मुश्किलों के बीच भी हंसाएंगे।

साइंस फिक्शन

Bollywood Hollywood clash

-इंडिपेंडेंस डेः रिसर्जेंस (24 जून)
-हॉलीवुड फिल्मों के इतिहास की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में से एक इंडिपेंडेंस डे का सीक्वल 20 साल बाद आ रहा है। हालांकि इसमें विल स्मिथ नहीं होंगे। एलियंस ने एक बार फिर पृथ्वी पर हमला कर दिया है। संकट में पड़ी दुनिया इस बार बचेगी या नहीं? निर्देशक रोलैंड एमरिच की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंताजर है।

बायोपिक
-स्टीव जॉब्स (पांच फरवरी)
-निर्देशक डैनी बॉयल की यह फिल्म एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की जिंदगी की कहानी है। जिसका फोकस एपल के तीन प्रोडक्ट्स के लॉन्चिंग के पीछे के ड्रामे पर रहेगा और 1998 में आई-मैक के सामने आने पर खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed