{"_id":"5c17b0cbbdec2256be1ed966","slug":"black-panther-most-starting-film-in-2018-according-to-google-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई 'ब्लैक पैंथर',गूगल ने जारी की 2018 की लिस्ट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई 'ब्लैक पैंथर',गूगल ने जारी की 2018 की लिस्ट
Tue, 18 Dec 2018 07:46 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 18 Dec 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
Black Panther
- फोटो : file photo
साल 2018 खत्म होते ही गूगल ने अपनी सर्च लिस्ट जारी की है। इस सर्च लिस्ट में पूरे साल कौन से एक्टर-एक्ट्रेस, गाने और फिल्म को सबसे ज्यादा इंटरनेट पर सर्च किया गया इसका डाटा है। हॉलीवुड फिल्मों में इस साल सबसे ज्यादा मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'ब्लैक पैंथर' को सर्च किया गया है।
खबरों की मानें तो इस फिल्म को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया है। 'ब्लैक पैंथर' का निर्देशन रयान कूलर ने किया है। इस फिल्म में विंस्टन ड्यूक मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि विंस्टन ड्यूक ने डिज्नी के मार्वेल यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'ब्लैक पैंथर' में M'Baku का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके डरावने किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अरबों रुपए की कमाई की।
फिल्म 'ब्लैक पैंथर' के अलावा गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की फिल्म की बात करें तो दूसरे नंबर पर फिल्म 'डेडपूल 2' रही है। यह फिल्म एक्स मैन सीरीज की 11वीं फिल्म है। 'डेडपूल 2' में रायन रेनाल्ड्स लीड रोल में हैं और उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और जजी बिट्स भी अहम रोल में थे। इन फिल्मों के अलावा गूगल की लिस्ट में वेनम, अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और द नन जैसी फिल्मों को भी सबसे ज्यादा सर्च करने वाली लिस्ट में जगह मिली है।