{"_id":"5da599158ebc3e93bf3bd2dc","slug":"avengers-endgame-star-jeremy-renner-ex-wife-has-alleged-that-the-actor-threatened-to-kill-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पत्नी ने अभिनेता जेरेमी रेनर पर लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पूर्व पत्नी ने अभिनेता जेरेमी रेनर पर लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप
Tue, 15 Oct 2019 04:21 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Jeremy Renner
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वेल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स सीरीज में हॉकआई का किरदार करने वाले मशहूर हॉलीवुड कलाकार जेरेमी रेनर की पूर्व पत्नी Sonni Pacheo ने उनपर जान से माने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। जेरेमी रेनर की पूर्व पत्नी Sonni Pacheo ये सभी आरोप 6 साल की बेटी की कस्टडी मांगने के दौरान लगाए थे।
विज्ञापन
अंग्रेजी वेबसाइट डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार Sonni Pacheo ने जेरेमी पर जान से मारने की धमकी देने के अलावा और भी कई आरोप लगाए हैं। उनकी पूर्व पत्नी ने कहा कि एक बार जेरेमी ने उनके मुंह में बंदूक डाल दी थीं और फिर बंदूक बाहर निकाल छत में गोली मारी। उस दौरान उनकी बेटी भी घर में मौजूद थी।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो Sonni Pacheo ने जेरेमी रेनर को ड्रग्स का आदी भी बताया। वहीं इस पूरे मामले में जेरेमी के वकील का कहना है कि Sonni Pacheo के सभी आरोप एकतरफा हैं। गौरतलब है कि पांच साल के लंबे रिश्ते के बाद Sonni Pacheo और जेरेमी रेनर साल 2014 में अलग रहने लगे।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में Sonni Pacheo ने तलाक के लिए अर्जी दी है। आपको बता दें कि एवेंजर्स सीरीज में जेरेमी रेनर के हॉकआई किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस साल रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स एंड गेम इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
पढ़ें: एवेंजर्स: एंडगेम के बाद मार्वेल स्टूडियोज ने किया एक साथ 11 प्रोजेक्ट्स का एलान, यहां जानें नाम