फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Endgame actor Josh Brolin wish Holi to his fans by 7 years old photo

हॉलीवुड स्टार्स पर भी चढ़ा होली का रंग, 7 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर थानोस ने दी फैंस को बधाई

Fri, 22 Mar 2019 11:43 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 22 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame actor Josh Brolin wish Holi to his fans by 7 years old photo
Josh Brolin - फोटो : social media
बीते गुरुवार को देशभर में होली मनाई गई। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए त्योहार की बधाई दी। वहीं होली का रंग हॉलीवुड कलाकारों पर भी चढ़कर बोला। मार्वेल स्टूडियो की बहुचर्चित फिल्म ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ में थानोस की भूमिका निभाने वाले एक्टर जोश ब्रोलिन ने अपनेे भारतीय फैंस को बेहद खास अंदाज में होली की बधाई दी। उन्होंने होली खेलते हुए अपनी 7 साल पुरानी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 
विज्ञापन


इस तस्वीर में वह पूरे रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। जोश ब्रोलिन की यह तस्वीर साल 2013 के उस समय की है जब वह किसी प्रोजेक्ट की वजह से भारत आए थे। आपको बता दें ‘अवेंजर्स: एंडगेम’का मार्वल स्टूडियो के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन


इसके बाद अवेंजर्स के सबसे बड़े दुश्मन थानोस की मौत का खुलासा भी हो जाएगा। गौरतलब है कि मार्वेल की अगली फिल्म 'अवेंजर्स-एंडगेम' की कहानी वहां से शुरू होगी, जहां एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर में थानोस की तबाही मचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Holi Day! India 2013. #withshantaram

A post shared by Josh Brolin (@joshbrolin) on


बीते दिनों फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज हुआ है।  टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि सभी सुपरहीरो थानोस का खात्मा करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 30 सेकेंड का टीजर दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। इस टीजर में कैप्टन अमेरिका, थोर, रॉकेट, ब्लैक विडो, एंट-मैन और हॉकआई जैसे कई सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। एंथनी और जो रूसो निर्देशित 'अवेंजर्स : एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed