फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   AR Rahman will gave music in Marvel Cinematic Universe film Avengers Endgame

एवेंजर्स एंडगेम में गूंजेगा हिंदुस्तानी तराना, इस संगीतकार को मिला मौका

Mon, 25 Mar 2019 04:53 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 Mar 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman will gave music in Marvel Cinematic Universe film Avengers Endgame
Avengers 4 - फोटो : social media
किसी कहानी के क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए अगर दर्शकों ने एक के बाद 21 फिल्में देखी हों और वह भी सिर्फ 10 साल के भीतर तो जाहिर है कि इस कहानी में जान है। ये कहानी है मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरहीरोज की जिसकी समापन कड़ी एवेंजर्स एंडगेम के लिए आस्कर विजेता ए आऱ रहमान हिंदुस्तानी एंथेम तैयार करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


जी हां, एवजेंर्स सीरीज की आखिरी कड़ी एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज से पहले ही इसे बनाने वाली कंपनी मार्वेल स्टूडियोज और इसे दुनिया भर में वितरित कर रही कंपनी डिजनी स्टूडियोज ने भारतीय दर्शकों को एक के बाद एक सरप्राइज देने की जबर्दस्त तैयारियां शुरू कर दी हैं। गजनी के निर्देशक ए आऱ मुरुगादॉस इसके साउथ संस्करण के संवाद लिख रहे हैं। फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के दो निर्देशकों में से एक जो रूसो फिल्म का प्रचार भी भारत से ही शुरू रहे हैं। 
विज्ञापन


जो रुसो 1 और 2 अप्रैल को मुंबई में होंगे और 1 अप्रैल को ही मार्वेल स्टूडियोज ने एवेंजर्स एंडगेम का हिंदुस्तानी एंथेम रिलीज करने का फैसला किया है। और, इस एंथेम को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है संगीत की मौजूदा दुनिया के सबसे बड़े सूरमा ए आर रहमान को। ये गाना रहमान तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एवेंजर्स एंडगेम का हिस्सा बनने पर रहमान भी काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘मेरे अपने परिवार में मार्वेल के इतने फैंस हैं कि मैं दिन रात इनकी फरमाइशों से घिरा रहता हूं। और, ये फरमाइशें थीं एवेंजर्स एंडमेग के लिए कुछ ऐसा तैयार करने की जो कहानी पर फिट बैठे और भारतीय प्रशंसकों को भी संतुष्ट करे।’ रहमान ने इस गाने की तीनों भाषाओं के संस्करणों पर काम शुरू भी कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed