{"_id":"5cdafbe1bdec2207657b942b","slug":"american-comedian-tim-conway-pass-away-in-age-85","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर कॉमेडियन टिम कोनवे का निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मशहूर कॉमेडियन टिम कोनवे का निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Tue, 14 May 2019 11:03 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 14 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tim Conway
- फोटो : social media
अमेरिका के मशहूर टीवी शो The Carol Burnett Show में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले शानदार कॉमेडियन टिम कोनवे का लॉस एंजेलिस में निधन हो गया है। वह 85 साल के थे। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो टिम कोनवे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके दिमाग में पानी भर जाने के कारण उनका निधन हो गया।
गौरतलब है कि टिम कोनवे ने The Carol Burnett Show के अलावा और भी कई टीवी शो में अपने अभिनय और कॉमेडी से लाखों दिलों को जीता। उनका जन्म 15 दिसंबर साल 1933 में हुआ था।
वह अमेरिकी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थे। टिम कोनवे 13 बार एमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए और उन्होंने 6 बार एमी अवार्ड जीता। कॉमेडियन के अलावा टिम कोनवे एक अच्छे लेखक और डायरेक्टर भी थे।