Amber Heard: एक्स बॉयफ्रेंड एलन मास्क के आते ही एम्बर हर्ड ने ट्विटर को कहा बाय, डिलीट किया अपना अकाउंट
एलन मस्क की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। जॉनी डेप से अलग होने के बाद एम्बर ने एलन को डेट करना शुरू कर दिया था और दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विस्तार
एलन मस्क 44 अरब अमेरिकी डालर में ट्विटर को खरीदकर उसके नए सीईओ बन गए हैं। सीईओ बनने के बाद से ही एलन सुर्खियों में बने हुए हैं और कई बदलाव कर रहे हैं। वहीं, इस सबके बीच एलन की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर सुर्खियों में आ गई हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले एम्बर हर्ड जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा को लेकर भी चर्चा में रही थीं, जिसे वह हार गई थीं।
ट्विटर पर एम्बर हर्ड के ट्विटर अकाउंट की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है, यह अकाउंट मौजूद नहीं है। स्क्रीनशॉट को कैप्शन दिया गया था, एम्बर हर्ड ने अपना ट्विटर डिलीट कर दिया है। इस पर ट्विटर यूजर तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा है कि वह अपना ख्याल रख रही हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'एक्स बॉयफ्रेंड एलन ने उसे इसे हटाने के लिए कहा।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'उनके पास ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं होंगे।' इसी तरह से लोग एम्बर के ट्विटर अकाउंट डिलीट करने को लेकर अटकलें लगा रहे हैं, लेकिन इसके बारे में सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Moose Wala Case: मूसेवाला हत्याकांड में शक के घेरे में आई गायिका जेनी जोहर, सिद्धू के पिता ने NIA पर उठाए सवाल

Rajeev-Charu: पहले दी चारू को भाई राजीव से अलग होने की सलाह, अब सुष्मिता ने साधी चुप्पी? करीबी ने किया खुलासा