फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sidhu moose wala case after afsana khan singer jenny johal came under suspicion

Moose Wala Case: मूसेवाला हत्याकांड में शक के घेरे में आई गायिका जेनी जोहर, सिद्धू के पिता ने NIA पर उठाए सवाल

Fri, 04 Nov 2022 11:24 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
sidhu moose wala case after afsana khan singer jenny johal came under suspicion
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी आए दिन चौंका देने वाले खुलासे कर रही है। हाल ही में पंजाब के सिंगर की हत्या के मामले में बिग बॉस फेम और गायिका अफसाना खान का नाम सामने आया था। वहीं अब पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के नाम पर शक की सुई घूम रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीते दिन दोनों से दिल्ली मुख्यालय में पांच घंटे तक पूछताछ की गई है।

विज्ञापन

इस गायिका से भी हुई पूछताछ
इसी बीच सिद्धू मूसेवाला केस में एक और नया नाम सामने आया है। पंजाब की मशहूर सिंगर जेनी जोहर के तार भी इस केस से जुड़ते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस केस को लेकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में जेनी से लगभग चार घंटे तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक के घेरे में क्यों आईं जेनी?
बीते दिनों जेनी जोहल ने अपना गाना 'लेटर टू सीएम' रिलीज किया था। इस गाने में जिस बात ने सभी का ध्यान ओर खींचा, वह थे इस गाने के बोल। बता दें कि 'लेटर टू सीएम' गाने के जरिए जेनी जोहल सरकार से सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। गाने के सामने आने के बाद एनआईए ने सिंगर से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि क्या इस उनके पास ऐसी कोई जानकारी है जिसके बारे में उन्हें नहीं पता है। इसके अलावा यह भी पूछा गया कि क्या उनके और सिद्धू के बीच कभी किसी तरह की कोई बात हुई थी।

विज्ञापन

पिता ने कहा- यह गलता है
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि एनआईए अब उन लोगों को समन भेज रही है, जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। जबकि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बी गैंग चंडीगढ़ में बैठी है। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआईए के पास ही है, जैसे मर्जी चेक करें। मूसेवाला का गैंगस्टरों से कोई रिश्ता नहीं है लेकिन एजेंसियां उसका नाता जोड़ने पर तुली हैं। उनका बेटा एक शो का सवा करोड़ रुपया विदेश में लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों से क्यों रिश्ता रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed