फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Amber Heard Birthday Lesser Known Facts About Aquaman Actress

Amber Heard Birthday: फिल्म के सेट पर जॉनी डेप के करीब आई थीं एम्बर हर्ड, 15 महीने ही चल सकी शादी

Tue, 22 Apr 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 22 Apr 2025 07:30 AM IST
सार

Amber Heard: आज हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड का जन्मदिन है। इस मौके पर आइए उनकी लव लाइफ के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
 

विज्ञापन
Amber Heard Birthday Lesser Known Facts About Aquaman Actress
एम्बर हर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉलीवुड की चमक-दमक में अपनी जगह बनाने वाली एम्बर हर्ड एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और निजी जीवन दोनों से सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी जिंदगी की कहानी एक साधारण शुरुआत से लेकर वैश्विक मंच तक की यात्रा है, जिसमें प्रेम, शादी और तलाक जैसे उतार-चढ़ाव भी शामिल हैं। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा ने धूमधाम से मनाया दादी का 91वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट

विज्ञापन

बचपन से रहा अभिनय का शौक

एम्बर लॉरा हर्ड का जन्म 22 अप्रैल 1986 को अमेरिका के टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर में हुआ था। उनके पिता डेविड क्लिंटन हर्ड एक ठेकेदार थे, जबकि मां पेट्रीसिया पेज हर्ड इंटरनेट रिसर्चर के तौर पर काम करती थीं। एम्बर की दो बहनें हैं। उनका बचपन टेक्सास के खुले-खुले माहौल में बीता। बचपन से ही वह स्वतंत्र विचारों वाली थीं। बहुत कम उम्र में ही अभिनय के प्रति उनका रुझान नजर आने लगा था। हालांकि, उनके परिवार का मनोरंजन जगत से कोई सीधा नाता नहीं था, लेकिन एम्बर की महत्वाकांक्षा ने उन्हें हॉलीवुड की राह दिखाई।
Kesari 2 Collection Day 4: सोमवार को 'केसरी चैप्टर 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, जानें चौथे दिन की कमाई

अभिनय के लिए पहुंच गईं लॉस एंजिल्स

एम्बर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑस्टिन में की, लेकिन 17 साल की उम्र में उन्होंने हाई स्कूल छोड़ दिया। अभिनय के सपने ने उन्हें लॉस एंजिल्स खींच लिया,  स्कूल के दिनों में वह नाटकों में हिस्सा लेती थीं, जिसने उनके अभिनय के जुनून को और मजबूत किया। लॉस एंजिल्स पहुंचने के बाद उन्होंने छोटे-मोटे मॉडलिंग असाइनमेंट और विज्ञापनों से शुरुआत की। यह वह दौर था, जब एम्बर ने अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ठान ली थी।

विज्ञापन

छोटी भूमिकाओं से की शुरुआत

एम्बर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2004 में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'फ्राइडे नाइट लाइट्स' से की थी। इस फिल्म में उनकी छोटी सी भूमिका थी। इसके बाद उन्होंने 'नॉर्थ कंट्री' और 'अल्फा डॉग' जैसी फिल्मों में सहायक किरदार निभाए। उनको पहली मुख्य भूमिका 2006 की हॉरर फिल्म 'ऑल द बॉयज लव मैंडी लेन' में मिली। इस फिल्म में एम्बर के अभिनय ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा। इसके साथ ही वह टेलीविजन शो 'हिडन पाल्म्स' (2007) में भी नजर आईं, जिसने उन्हें युवा दर्शकों के बीच पहचान दिलाई।

इन फिल्मों से हासिल की लोकप्रियता

एम्बर को असली पहचान 2008 में मिली, जब वह 'पाइनएप्पल एक्सप्रेस' और 'नेवर बैक डाउन' जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी सफलता 2018 की सुपरहीरो फिल्म 'एक्वामैन' रही, जिसमें उन्होंने मेरी, अटलांटिस की रानी का किरदार निभाया। इस फिल्म ने दुनियाभर में एम्बर को पहचान दिलाई। इसके अलावा 'जस्टिस लीग' (2017) और 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' (2023) में भी उनकी भूमिका को सराहा गया। इन फिल्मों ने उन्हें हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार किया।

Amber Heard Birthday Lesser Known Facts About Aquaman Actress
एम्बर हर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत

एम्बर हर्ड की लव स्टोरी उतनी ही चर्चित रही, जितना उनका करियर। उनकी जिंदगी में कई बार प्यार ने दस्तक दी, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनकी और अभिनेता जॉनी डेप की प्रेम कहानी ने बटोरीं। दोनों की मुलाकात फिल्म 'द रम डायरी' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में एम्बर ने जॉनी डेप के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद एम्बर और जॉनी की नजदीकियां धीरे-धीरे प्यार में बदलीं।

जॉनी डेप से 2012 में की शादी

2012 में एम्बर और जॉनी डेप ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और 2014 में दोनों ने सगाई कर ली। फरवरी 2015 में उन्होंने लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी ने हॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि जॉनी डेप उस समय हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं, लेकिन यह खूबसूरत रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिका।

Amber Heard Birthday Lesser Known Facts About Aquaman Actress
एम्बर हर्ड - फोटो : अमर उजाला
15 महीने में जुदा हो गईं राहें

शादी के सिर्फ 15 महीने बाद  यानी मई 2016 में एम्बर ने जॉनी डेप से तलाक की अर्जी दायर की। उन्होंने जॉनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, जिसने हॉलीवुड और मीडिया में तूफान ला दिया। एम्बर ने दावा किया कि जॉनी ने उनके साथ शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार किया। इस मामले ने दोनों की निजी जिंदगी को दुनियाभर में चर्चा का विषय बना दिया। हालांकि, जॉनी ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश करार दिया। 

अलग होने के बाद चला मानहानि का मुकदमा

2017 में दोनों का तलाक फाइनल हुआ। दोनों की राहें जुदा होने के बाद एम्बर को 70 लाख डॉलर मिले। हालांकि, यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। साल 2018 में एम्बर ने एक लेख में घरेलू हिंसा के अपने अनुभव साझा किए। इस लेख के बाद जॉनी ने एम्बर पर मानहानि का दावा ठोक दिया। 2022 में जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच मानहानि का मुकदमा दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बना। कोर्ट ने जॉनी के पक्ष में फैसला सुनाया और एम्बर को जॉनी को 10 मिलियन डॉलर का हर्जाना देना पड़ा। इस मुकदमे ने दोनों की जिंदगी को गहरे तौर पर प्रभावित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed