Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा ने धूमधाम से मनाया दादी का 91वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर साझा की पोस्ट
Nushrratt Bharuccha Grandmother Birthday: हाल ही में नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर तीन वीडियोज साझा किए। इनमें वह अपनी दादी के जन्मदिन का जश्न मनाती दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है। ये वीडियोज उनकी दादी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के हैं। इनमें नुसरत ने अपनी दादी के 91वें जन्मदिन का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाती नजर आ रही हैं।
नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दादी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां साझा की हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किए गए एक वीडियो में नुसरत घर के बाहर खड़ी होकर अपनी 91 साल की दादी को जन्मदिन की बधाई देती नजर आईं। खिड़की से यह प्यारा नजारा देखकर उनकी दादी के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। एक अन्य वीडियो में नुसरत अपनी दादी के साथ जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आईं। नुसरत ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे केक के साथ टेबल पर उनकी दादी की कई पुरानी और यादगार तस्वीरें सजी हुई थीं।
Nani: रिलीज से पहले निर्माताओं ने जारी किया फिल्म 'HIT 3 का एक और पोस्टर, नानी का दमदार लुक देख फैंस हो गए खुश
वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत हाल ही में छोरी 2 में नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने साक्षी देवी नाम की एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। हाल ही में इस फिल्म के तीसरे भाग का भी एलान किया गया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे।