{"_id":"61ebe8fee3f22757360af2ec","slug":"actor-arnold-schwarzenegger-survived-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arnold Schwarzenegger Car Accident: एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की कार दूसरे वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे अभिनेता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Arnold Schwarzenegger Car Accident: एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की कार दूसरे वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे अभिनेता
Sat, 22 Jan 2022 04:53 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 04:53 PM IST
सार
दिग्गज हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की गाड़ी एक वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
अर्नाल्ड श्वार्जनेगर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिग्गज हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी कार दूसरे वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अभिनेता इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्नाल्ड श्वार्ज़नेगर अपनी कार चला रहे थे, जब यह रिवरिया कंट्री क्लब के पास सनसेट बुलेवार्ड और एलेनफोर्ड एवेन्यू के चौराहे पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी एक दूसरे वाहन के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। अर्नाल्ड के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट शुक्रवार दोपहर को हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि अभिनेता को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायल महिला को पहुंचाया गया अस्पताल-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 74 वर्षीय स्टार अर्नाल्ड की कार का जब एक्सीडेंट हुआ तो उस समय वहां पर, इसी के चलते चौराहे पर दो अन्य कारें भी टकरा गईं। जिसमें एक महिला के सिर में चोट आई। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के एक बयान के अनुसार, पैरामेडिक्स ने एक महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
महिला को लेकर चिंतित हैं अर्नाल्ड
श्वार्ज़नेगर के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि अभिनेता को चोट आई थी लेकिन वह उस महिला के बारे में चिंतित थे जो एक्सीडेंट के दौरान घायल हो गई थी। वह मौके पर रुके और उस महिला के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने दमकलकर्मियों और पुलिस से बात की।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना में नशीली दवाओं या शराब के शामिल होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन इस बारे में अभी जांच की जा रही है। एक्टर अर्नाल्ड श्वार्ज़नेगर एक मशहूर हॉलीवुड स्टार होने के साथ ही केलीफोर्निया के गवर्नर भी रह चुके हैं। उन्हें एक्टिंग के साथ ही उनकी बॉडी फिटनेस के लिए जाना जाता है।