Stree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्म
100 करोड़ रुपये के पार पहुंची स्त्री 2
'स्त्री 2' ने दो दिनों में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वही भारत में फिल्म ने दो दिन में ही 100.1 करोड़ रुपये की कमाई कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 एक बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई थी। बता दें कि फिल्म की सीधी टक्कर अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा से थी। इसके बाद भी स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम बुलंद करने में कामयाब रही है।
विज्ञापन विज्ञापन
स्त्री 2 की सफलता में होगा इजाफा
दो दिनों में फिल्म 100 करोड़ के पार पहुंच गई है। हाल ही में मेकर्स ने पोस्टर जारी कर दर्शकों को फिल्म के दो दिनों का कुल कलेक्शन बताया है। निर्माताओं के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने भारत में 76.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने 41 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। अब वीकेंड आ गया है और सोमवार को रक्षाबंधन है, इसलिए उम्मीद है कि फिल्म का कलेक्शन बढ़ेगा, जिससे भारत में बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की सफलता में इजाफा होगा। बता दें कि यह पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसने 2 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। एनिमल, पठान और जवान के बाद स्त्री 2 ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इन सितारों से सजी है फिल्म
स्त्री 2 में श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव , पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे स्टार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें भेड़िया और मुंज्या जैसी फिल्में भी शामिल हैं। अमर कौशिक की निर्देशित और जियो स्टूडियो के सहयोग से मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 2018 की हिट 'स्त्री' का सीक्वल है।