फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   70mm era end

सिनेमा के एक युग का अंत होने जा रहा है, आपको मालूम है?

Mon, 04 Jan 2016 11:53 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:53 AM IST
70mm era end

पूरे विश्व में सिनेमा की दुनिया अब डिजिटल कैमरों के साथ काम कर रही है और रील का जमाना खत्म हो चुका है। ऐसे में 70एमएम प्रोजेक्शन कल्चर की आखिरी हॉलीवुड फिल्म, द हेटफुट एट भारत में रिलीज होने तैयार है।



ऑस्कर विजेता निर्देशक क्वेंटिन टोरेंटिनो द्वारा लिखित-निर्देशित यह फिल्म 15 जनवरी को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म बीती सात दिसंबर को अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। वैसे फिल्म का डिजिटल संस्करण भी 30 दिसंबर को रिलीज हुआ है।


टोरेंटिनो के अनुसार 70 एमएम प्रोजेक्शन तकनीक पर फिल्म शूट करने का उनका उद्देश्य यह था कि दुनिया को बता सकें कि यह तकनीक केवल पहाड़ी और रेगिस्तानी दृश्यों को ही खूबसूरती से शूट नहीं करती बल्कि इससे बंद कमरों में भी डिजिटल की तरह ही आकर्षक, जीवंत और संजीदा दृश्य कैद किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आज भी इस तकनीक से बड़ी फिल्में शूट हो सकती हैं। परंतु अब रील पर फिल्म शूट करना डिजिटल के मुकाबले कहीं महंगा पड़ता है। अतः द हेटफुट एट रील युग की विदाई का आखिरी दस्तावेज है।

इसी के दम पर शोले ने कर दिया था कमाल

70mm era end

शोले बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी, जो 70 एमएम फॉर्मेट में बनी थी। इसके अलावा पहली बार ही किसी हिंदी फिल्म में स्टीरियोफोनिक साउंड तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

70 एमएम पर शूट करना चाहते थे। दोनों चाहते थे कि दर्शकों को हॉलीवुड स्टाइल की बड़ी फिल्मों जैसा एहसास हो, लेकिन 70 एमएम पर शूट करने के लिए विदेश से बड़े बड़े कैमरे मंगाने पड़ते जो उस दौर में मुमकिन नहीं था।

फिर सिनेमेटोग्राफर दवेचा ने फैसला लिया कि वो फिल्म को 35 एमएम पर ही शूट करेंगे। और बाद में उसे जोड़कर 70 एमएम बना दिया जाएगा। जिसका सिर्फ एक ही तरीका था, हर सीन को दो बार शूट करना।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed