10 सेलेब्स जो पहनेंगे गूगल ग्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने कुछ समय पहले एक कॉम्पटीशन के तहत टि्वटर के उन यूजर्स से एप्लीकेशन मंगवाई जो गूगल ग्लास पहनने के इच्छुक है।
अब तक लगभग 23 हजार से भी ज्यादा टि्वटर यूजर्स ने गूगल ग्लास पहनने की इच्छा जताई है इसमें काफी हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज भी शामिल है।
इस कॉम्प्टीशन के दौरान 10 सेलेब्स को सलेक्ट किया गया है, इनका चयन अत्यधिक यूजर्स और गूगल ग्लास के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर किया गया है।
हालांकि अभी भी इसके लिए टि्वटर यूजर्स के आवेदन लगातार आ रहे हैं और कई यूजर्स को इन्वाइट भी भेजा गया है।
आइए जानें वे 10 सेलेब्रिटीज कौन है जिनको कम्प्यूटराइज गूगल ग्लास ट्राई करने का मौका मिल सकता है।
1.
प्रोफाइलः एक्टर
नामः नील पेट्रिक हैरिज
फेमः 'हाउ आई मेट योअर मदर' टीवी सिरीज से मशहूर
टि्वटर फोलोअर्सः 5,530,053
ग्लास एप्लीकेशनः अगर मेरे पास गूगल ग्लास होगा तो 'हाउ आई मेट योअर मदर' के सेट पर एक्ट करते हुए कैसा महसूस होता है, ये दिखा सकता हूं।
2.
प्रोफाइलः रैपर
नामः सॉलूजा ब्वॉय
फेमः 'क्रैंन्क दैट' रैप सॉन्ग से मशहूर
टि्वटर फोलोअर्सः 5,066,185
ग्लास एप्लीकेशनः अपने आने वाली नए एलबम में गूगल ग्लास का उपयोग करूंगा।
3.
प्रोफाइलः एक्टर
नामः केविन स्मिथ
फेमः 'डॉगमा' और 'जे एंड साइलेंट बॉब' फिल्म से मशहूर
टि्वटर फोलोअर्सः 2,368,340
ग्लास एप्लीकेशनः अपनी फिल्म 'क्लर्स 3' के डॉक्यूमेंटेशन बना सकता हूं।
4.
प्रोफाइलः एक्टर एंड सिंगर
नामः ब्रैंडी नॉरवुड
फेमः अमेरिकन सिटकॉम सिरीज 'मोएशा' से मशहूर।
टि्वटर फोलोअर्सः 1,963,957
ग्लास एप्लीकेशनः टैक्नोलॉजी के मामले में स्ट्रांग हो जाउंगी। मेरी दुनिया बढ़ी हो जाएगी और गूगल ग्लास पाकर बेहद एक्साइटेड हो जाउंगी।
5.
प्रोफाइलः 'ओ' रीलि' मीडिया फाउंडर
नामः टिम ओ' रीलि
फेमः फाउंडर एंड सीईओ 'ओ' रीलि' मीडिया
टि्वटर फोलोअर्सः 1,683,583
ग्लास एप्लीकेशनः मैं सभी थॉट्स का डॉक्यूमेंटेशन करूंगा।
6.
प्रोफाइलः राजनीतिज्ञ
नामः न्यूट गिंगरिच
फेमः सभा के पूर्व अध्यक्ष (Former Speaker of the House)
टि्वटर फोलोअर्सः 1488085
ग्लास एप्लीकेशनः मैं गूगल ग्लास को अपने जू, म्यूजियम जैसे टूअर पर ले जाउंगा ताकि एनीमल्स और जीवाश्मों के बारे में शेयर कर सकूं।
7.
प्रोफाइलः यू ट्यूब स्टार
नामः जस्टिन इजारिक
फेमः यू ट्यूब इंटरनेट पर्सनेलिटी और टैको बेल कमर्शियल एड फेम।
टि्वटर फोलोअर्सः 1485374
ग्लास एप्लीकेशनः बिना हाथों के व्लोगिंग (वीडियो ब्लॅगिंग) करूंगी।
8.
प्रोफाइलः म्यूजिशियन डी.ए वैलाच
नामः डीए वैलाच
फेमः फ्रेंच इंडी पॉप बैंड आर्टिस्ट
टि्वटर फोलोअर्सः 1,220,575
ग्लास एप्लीकेशनः मैं अपने फैंस द्वारा भेजे गए सॉन्ग जिन पर आज तक परफॉर्म नहीं किया उनके लिरिक्स ग्लास के जरिए पढ़कर परफॉर्म करूंगा।
9.
प्रोफाइलः एक्टर, डांसर, रैपर
नामः केली मैसे
फेमः 'दैट सो रेवन' में बतौर एक्टर।
टि्वटर फोलोअर्सः 425,734
ग्लास एप्लीकेशनः मैं बिना फ्लैश के फोटो खिचूंगा।
10.
प्रोफाइलः फॉरस्कॉयर फाउंडर डेनिस क्रोओली
नामः डेनिस क्रोओली
फेमः फाउंडर एट फॉरस्कॉयर
टि्वटर फोलोअर्सः 62,176
ग्लास एप्लीकेशनः मैं ऐसी सुपरपॉवर्स लाउंगा जिससे दीवार के आर-पार और कॉनर्स के आसपास देखा जा सकें।