फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hindustani Vocalist Pandit Venkatesh Kumar Chosen for Sangeetha Vidwan award

Pandit Venkatesh Kumar: संगीत विद्वान पुरस्कार के लिए पंडित वेंकटेश चयनित, कर्नाटक के सीएम करेंगे सम्मानित

Sat, 20 Sep 2025 05:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Sep 2025 05:23 PM IST
सार

हिंदुस्तानी गायक पंडित एम वेंकटेश कुमार को इस साल के कर्नाटक राज्य संगीत विद्वान पुरस्कार के लिए चुना गया है। गायक को एक विशेष कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
Hindustani Vocalist Pandit Venkatesh Kumar Chosen for Sangeetha Vidwan award
हिंदुस्तानी गायक पंडित एम वेंकटेश कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@pt.m_venkatesh_kumar

विस्तार

22 सितंबर को एक विशेष समारोह में पंडित एम वेंकटेश कुमार को कर्नाटक का राज्य संगीत विद्वान पुरस्कार दिया जाएगा। यह घोषणा कर्नाटक के कन्नड़ संस्कृति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री शिवराज तंगडागी ने शनिवार को की है। यह समारोह मैसूर पैलेस के सामने आयोजित होगा। कन्नड़ और संस्कृति विभाग हर साल 'नाडा हब्बा दशहरा' समारोह के दौरान संगीत, कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को यह पुरस्कार देता है। 

विज्ञापन

गायक को कर्नाटक के मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित 
पीटीआई के अनुसार मंत्री ने अपने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गायक पंडित एम वेंकटेश कुमार को यह सम्मान प्रदान करेंगे। इस चयन पर खुशी जाहिर करते हुए, मंत्री शिवराज तंगडागी ने कहा, ‘पंडित वेंकटेश कुमार को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक माना जाता है और उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए देश-विदेश में बहुत सम्मान हासिल किया है।

विज्ञापन


5 लाख की राशि भी दी जाएगी 
संगीतकार वाई के मुद्दुकृष्णा की अध्यक्षता वाली एक समिति ने पंडित वेंकटेश कुमार का चयन किया। सम्मान के तौर पर 5 लाख रुपये की नकद राशि, एक स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र गायक को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित वेंकटेश ने संगीत की विरासत को संजोकर रखा
पंडित वेंकटेशन बल्लारी जिले के लक्ष्मीपुरा के रहने वाले हैं। पंडित वेंकटेश कुमार ने अपनी सुरीली आवाज के जरिए हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को सहेज कर रखा है। वह किराना और ग्वालियर संगीत घरानों में अपने अमूल्य योगदान के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed