कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वॉइस ओवर पर हिना खान ने बनाई फनी रील, बोलीं- 'डिस्प्रेशन में चले गए हैं'
Hina Khan Video: अभिनेत्री हिना खान ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फनी वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वॉइस ओवर पर एक्टिंग करती दिख रही हैं।
विस्तार
लोकप्रिय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वॉइस ओवर पर जमकर मीम्स और फनी रील बनती हैं। तमाम इन्फ्लुएंसर इस तरह का कंटेंट बनाते हैं। इस बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री हिना खान ने कुछ ऐसा ही एक्सपेरिमेंट किया है। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के वॉइस ओवर पर फनी रील शेयर की है।
हिना खान ने शेयर किया वीडियो
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे सिर पर दुपट्टे का घूंघट खींचकर एक्टिंग कर रही हैं। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य की आवाज सुनाई दे रही है। साथ ही एक श्रद्धालु की वॉइस है, जो कथावाचक से कह रही है, 'वो डिस्पेशन में चले गए हैं'। हिना खान वीडियो में श्रद्धालु के वॉइस ओवर पर एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'डिस्प्रेसन'।
यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर आपके शौहर डिप्रेशन में चले जाएंगे'
हिना खान के इस वीडियो पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स लाफिंग इमोजी और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट एक्सप्रेशन'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो देखकर आपके शौहर डिप्रेशन में चले जाएंगे'। एक यूजर ने लिखा, 'हिना का जवाब नहीं'।
रॉकी जायसवाल से रचाई है हिना ने शादी
हिना खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने इस साल रॉकी जायसवाल से शादी रचाई है। रॉकी फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन हैं। कई साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने और हिना ने जिंदगीभर के लिए एक-दूजे का हाथ थामा है। हाल ही में हिना ने शादी के बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा। इस दौरान रॉकी पत्नी हिना के पैर छूते दिखे। दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।
View this post on Instagram