{"_id":"66fbc1d66f688dfc570fd03f","slug":"hina-khan-birthday-know-about-her-life-boyfriend-tv-show-and-awards-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hina Khan: 'अक्षरा' का है टीवी से ऐसा रिश्ता, अपने इन किरदारों से प्रशंसकों के दिलों पर करती हैं राज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hina Khan: 'अक्षरा' का है टीवी से ऐसा रिश्ता, अपने इन किरदारों से प्रशंसकों के दिलों पर करती हैं राज
Wed, 02 Oct 2024 07:13 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Oct 2024 07:13 AM IST
सार
टीवी अभिनेत्री हिना खान अपने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार के लिए पसंद की जाती हैं। टीवी की अक्षरा यानी हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1986 को श्रीनगर जम्मू में हुआ था। हिना खान मॉडलिंग, टीवी शो के कारण जानी जाती हैं।
विज्ञापन
हिना खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीवी अभिनेत्री हिना खान अपने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार के लिए पसंद की जाती हैं। टीवी की अक्षरा यानी हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1986 को श्रीनगर जम्मू में हुआ था। हिना खान मॉडलिंग, टीवी शो के कारण जानी जाती हैं। हिना खान ने टीवी में बहुत प्रसिद्धी बटोरी है, साथ ही उन्हें अपने जीवन में बहुत से कष्टों से भी गुजरना पड़ा है। आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं, उनके शो, अवॉर्ड्स के बारे में।
विज्ञापन
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
इन टीवी शो में नजर आ चुकी हैं हिना खान
अभिनेत्री हिना खान को पहली बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में साल 2009 में देखा गया था। इसके बाद उन्हें 'चांद छुपा बादल में', 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के किरदार के रूप में देखा जा चुका है। हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस सीजन आठ' का हिस्सा रही थीं। हिना खान ने अभिनेत्री बनने से पहले दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी आवेदन किया था। हिना खान ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने रियलिटी शो इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन दिया, जहां वह 2008 में शामिल होने में सफल रहीं। बाद में, दिल्ली में अपनी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान, खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए ऑडिशन दिया, जब उनके दोस्तों ने उन पर दबाव डाला और उन्हें इसके लिए चुना गया। इसके बाद वह मुंबई आई थीं। हिना खान ने 2020 में आई 'हैक्ड' से बड़े परदे में डेब्यू किया था। उसी साल उनकी 'स्मार्टफोन' भी आई। 'विशलिस्ट', 'अनलॉक' जैसी फिल्मों में भी हिना नजर आ चुकी हैं। हिना खान को 'नामाकूल' वेबसीरीज में भी देखा जा चुका है।

- फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं हिना खान
अभिनेत्री हिना खान स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी कमजोर नहीं पड़े हैं। वह लगातार अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। हिना को सर्जरी और कीमो के बाद भी जिम में वर्कआउट करते देखा जाता है। इस मुश्किल समय में हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी ने उनका हौसला बढ़ाया है। साल 2014 से हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ हैं।

- फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan
इन पुरस्कारों से हो चुकी हैं सम्मानित
हिना तकलीफ में होने के बाद भी काम कर रही हैं। हाल ही में उन्हें रैंप पर दुल्हन के रूप में सजा देखा गया था। सराहनीय कामों के कारण अभिनेत्री हिना खान को 'स्टार परिवार अवार्ड्स', 'ग्लोबल इंडियन फिल्म एंड टीवी ऑनर्स', 'सोल इंटरनेशनल ड्रामा अवार्ड', 'बिग स्टार यंग एंटरटेनर्स अवार्ड' और 'पीपल्स चॉइस इंडिया' से सम्मानित किया जा चुका है।