फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hina Khan Battle with breast cancer: Actress shares photos with motivational note says The Hope is in my Eyes

Hina khan: हिना ने दिखाए कैंसर उपचार के दौरान शरीर पर पड़े निशान, बोलीं- 'मेरी आंखों में उम्मीद है'

Sat, 06 Jul 2024 02:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। शॉर्ट हेयर में पिंक कलर का टॉप पहने हिना खान नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में हिना चेहरे पर मुस्कान ओढ़े दिख रही हैं। आंखों में निडरता है।

विज्ञापन
Hina Khan Battle with breast cancer: Actress shares photos with motivational note says The Hope is in my Eyes
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

विस्तार

अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि जांच में उन्हें कैंसर का पता चला, जो कि तीसरी स्टेज पर है। अभिनेत्री काफी मजबूती से कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। कीमोथैरेपी के बाद उन्होंने अपने बाल छोटे कराए हैं और उन्होंने खुद अपने बाल काटते हुए एक भावुक वीडियो साझा किया था। अभिनेत्री ने आज एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उनके शरीर पर उपचार के दौरान पड़े निशान नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी के चलते बदली ट्रैफिक व्यवस्था, वरुण ग्रोवर ने कसा तंज

विज्ञापन

Hina Khan Battle with breast cancer: Actress shares photos with motivational note says The Hope is in my Eyes
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

बहादुरी से हालात का सामना कर रहीं हिना
हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। शॉर्ट हेयर में पिंक कलर का टॉप पहने हिना खान नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में हिना चेहरे पर मुस्कान ओढ़े दिख रही हैं। आंखों में निडरता है। तस्वीरों में हिना के शरीर पर कुछ निशान हैं, जो उपचार के दौरान के हैं। इस पोस्ट के साथ हिना खान ने ऐसा हिम्मतभरा कैप्शन लिखा है कि हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।
Jai Mehta: 'शाहिद' की 32 दिनों की शूटिंग डेढ़ साल में हुई थी पूरी, राजकुमार राव के अभिनय की खूब हुई थी सराहना

Hina Khan Battle with breast cancer: Actress shares photos with motivational note says The Hope is in my Eyes
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

बोलीं- 'आखिरी छोर तक रोशनी देख सकती हूं'
हिना खान ने लिखा है, 'इन तस्वीरों में आपको क्या दिख रहा है? मेरे शरीर पर निशान या मेरी आंखों में उम्मीद'? हिना ने आगे लिखा, 'निशान मेरे हैं, मैं उन्हें प्यार से गले लगाती हूं, क्योंकि वे उस प्रगति का पहला संकेत हैं जिसकी मैं हकदार हूं। मेरी आंखों में उम्मीद मेरी आत्मा का प्रतिबिंब है, मैं टनल के आखिरी छोर तक रोशनी देख सकती हूं। मैं अपने ठीक होने को देख रही हूं और आपकी हीलिंग के लिए भी प्रार्थना कर रही हूं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

विज्ञापन

Hina Khan Battle with breast cancer: Actress shares photos with motivational note says The Hope is in my Eyes
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

फिल्मी सितारों ने दी हिम्मत
हिना खान की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ तमाम सितारे भी उनकी इन हिम्मत और निडरता की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री मोना सिंह ने लिखा है, 'तुम फाइटर हो हिना, यह वक्त भी गुजर जाएगा'। मोनालिसा ने लिखा है, 'तुम जिस कदर हर परिस्थिति को स्वीकार कर रही हो वह प्रेरित करने वाली है। तुम्हें खूब प्यार और दुआ। निश्चित रूप से तुम इस बीमारी को हराओगी'। इसके अलावा अर्जुन बिजलानी और आरती सिंह ने भी कमेंट किए हैं।
The Sabarmati Report: फिर आगे खिसकी द साबरमती रिपोर्ट की रिलीज डेट? बॉक्स ऑफिस पर हो रही भिड़ंत से किया किनारा!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed