{"_id":"65e931467cc997809c082bf7","slug":"heeramandi-sonakshi-sinha-praises-director-sanjay-leela-bhansali-said-he-is-best-for-his-female-characters-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: सोनाक्षी सिन्हा के लिए बेस्ट डायरेक्टर हैं भंसाली, बोलीं- वे महिला किरदारों के साथ न्याय करते हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: सोनाक्षी सिन्हा के लिए बेस्ट डायरेक्टर हैं भंसाली, बोलीं- वे महिला किरदारों के साथ न्याय करते हैं
Thu, 07 Mar 2024 10:09 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:09 AM IST
सार
सोनाक्षी सिन्हा शो 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से पहले भी संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'राउडी राठौड़' में काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी बताती हैं, 'मैं काफी समय से संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाह रही थी, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बन पा रही थी।'
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सोनाक्षी के अलावा मनीषा कोईराला, ऋचा चड्ढा और अदिति राव अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। हाल ही में शो के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा 'हीरामंडी' के अलावा संजय लीला भंसाली के बारे में कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आईं।
कॉफी के शौकीन हैं निर्देशक
सोनाक्षी सिन्हा शो 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से पहले भी संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'राउडी राठौड़' में काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी बताती हैं, 'मैं काफी समय से संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाह रही थी, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बन पा रही थी। मैं जब भी उनसे मिलने के लिए ऑफिस जाती थी वे कॉफी ऑफर करते थे। मैं कॉफी पी कर और बात करके वापस आ जाती थी। आप जब भी उनके ऑफिस जाएंगे वो आपको कॉफी जरूर पिलाते हैं। संजय लीला भंसाली कॉफी के शौकीन हैं।'
अंबानी की पार्टी के लिए शाहरुख, सलमान और आमिर ने ली कितनी फीस?
विज्ञापन
महिला किरदारों के साथ करते हैं न्याय
सोनाक्षी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे लगता है कि संजय लीला भंसाली अपनी स्त्री किरदारों को सबसे ज्यादा खूबसूरती से दिखाते हैं। आप उनकी कोई भी फिल्म उठा कर देख लीजिए वे महिला चरित्रों के साथ न्याय करते हैं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' का हिस्सा बनने का मौका मिला।'
Box Office Collection Report: आर्टिकल 370 का शानदार सफर जारी, कमाई के लिए तरस रही लापता लेडीज और क्रैक
मनीषा कोइराला से सीखने को मिला
शो 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' सोनाक्षी सिन्हा ने दिग्गज अदाकारा मनीषा कोइराला के साथ काम किया है। सोनाक्षी कहती हैं, 'इस शो में छह महिला किरदार हैं और सभी इस शो में अहम भूमिका निभा रही हैं। इन छह औरतों के पास अपनी अलग-अलग कहानियां हैं जिसे शो में दिखाया गया है। मुझे यह शो करके काफी मजा आया। मनीषा कोइराला से मुझे काफी सीखने को मिला। वे बेहद जहीन अदकारा हैं।'