फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanajay leela bhansali Heeramandi actress Sharmin Saghal sees magic in insecurity Aditi disagrees

Heeramandi: असुरक्षा की भावना में शर्मिन सगहल को नजर आता है जादू, अदिति हुई असहमत, सोनाक्षी की छूटी हंसी

Wed, 22 May 2024 12:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 22 May 2024 12:13 PM IST
सार

भंसाली की ‘हीरामंडी’ में ‘आलमजेब’ की भूमिका निभाने वाली शर्मिन सहगल की लगातार ट्रोलिंग हो रही है। एक बार फिर ट्रोलर्स ने उन्हें अपना निशाना बनाया। अभिनेत्री के एक साक्षात्कार का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह असुरक्षा में जादू होने की बात कर रही हैं।

विज्ञापन
Sanajay leela bhansali Heeramandi actress Sharmin Saghal sees magic in insecurity Aditi disagrees
शर्मिन सहगल और अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ aditiraohydari और @sharminsegal

विस्तार

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ लगातार सुर्खियों में बनी है। वहीं, इसकी अभिनेत्री शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।  इसके पात्र सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बने हुए हैं। हाल ही में सीरीज से अदिति राव हैदरी की ‘गजगामिनी चाल’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक तरफ संजय लीला भंसाली को ‘हीरामंडी’ की भव्यता के चलते सराहना मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर कुछ दृश्यों को लेकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। शर्मिन सहगल अपने अभिनय को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल  हो रही हैं। अब एक साक्षात्कार का क्लिप तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेताओं को लेकर अपनी राय रखती हैं और अदिति राव हैदरी तुरंत उससे अपनी असहमति जता देती हैं। 
विज्ञापन


‘अभिनेता की जात असुरक्षित होती है’
साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री शर्मिन सहगल कहती हैं, ‘अभिनेता की जात असुरक्षित होती है।’ इतना सुनना ही था कि पास बैठी अदिति राव हैदरी ने तुरंत इसपर अपनी असहमति जता दी। उन्होंने शर्मिन को बीच में ही टोकते हुए कहा, ‘अभिनेता भी इंसान हैं।’ अदिति की बातों को नजरअंदाज करते हुए शर्मिन ने आगे कहा, ‘अगर आप असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, मेरा मतलब सोनाक्षी को छोड़कर, क्योंकि मैं जानती हूं कि वह बहुत सुरक्षित व्यक्ति हैं। वास्तव में असुरक्षा में भी कोई जादू होता है।’ इसपर सोनाक्षी की हंसी छूट गई और अदिति ने अपनी असहमति जताते हुए कहा, ‘नहीं, असुरक्षा की भावना भयावह होती है।’ 
विज्ञापन

Samantha Ruth: 'तुम जीत के हकदार हो, तुम्हें जीतते हुए देखना चाहती हूं', सामंथा के क्रिप्टिक पोस्ट से मची हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RABTA dil se (@digital_rabta)



नेटिजन्स ने शर्मिन को बनाया निशाना
वीडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर आते ही नेटिजन्स ने इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
शर्मिन की इस टिप्पणी और अदिति की प्रतिक्रिया पर नेटिजन्स ने भंसाली की भतीजी को एक बार और निशाना बनाया।

अदिति ने की भंसाली की तारीफ
हाल ही में दिए एक अन्य साक्षात्कार में अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली के फिल्म निर्माण शैली की सराहना की और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे संजय सर और उनके साथ काम करना पसंद हैं। उन्होंने हमारे लिए एक अद्भुत माहौल बनाया है। वह अपने किरदारों और कलाकारों को बहुत प्यार करते हैं।’ 
Farah Khan: फराह खान ने बॉलीवुड के सबसे मक्खीचूस अभिनेता की खोली पोल, बोलीं- मुझे 500 रुपये दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed