फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh Khan made a mistake in the live show after kkr and srh q1 match in IPL 2024 actor apologized

IPL 2024: कोलकाता और हैदराबाद के मैच के बाद शाहरुख खान से मैदान पर हो गई गलती, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Wed, 22 May 2024 10:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 10:42 AM IST
सार

केकेआर और एचआरएच के मैच के बाद लाइव शो चल था। इसी दौरान शाहरुख खान से अनजाने में एक गलती हो गई, जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।

विज्ञापन
Shahrukh Khan made a mistake in the live show after kkr and srh q1 match in IPL 2024 actor apologized
शाहरुख खान - फोटो : एक्स @AAMIRSRK45

विस्तार

मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए आईपीएल मुकाबले में शाहरुख खान की टीम केकेआर ने शानदार जीत हासिल की। यह आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला क्वालिफायर मैच था, जिसे जीतने के साथ ही कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इस बड़े मैच को देखने के लिए शाहरुख खान के साथ उनके बच्चे सुहाना और अबराम भी आए थे। मैच खत्म होने के बाद एक ऐसी घटना हुई, जिसे लेकर किंग खान ने माफी भी मांगी।

विज्ञापन


कब हुई घटना
जैसा कि हम जानते हैं कि हर एक मैच के खत्म होने के बाद उस पर बातचीत होती है। लाइव शो में मुकाबले की समीक्षा होती है, खिलाड़ियों से बात की जाती है और मैच के अलग-अलग पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार रखे जाते हैं। केकेआर और एचआरएच के मैच के बाद भी लाइव शो जारी था, जिसकी शूटिंग मैदान में चल रही थी। इसमें आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल और सुरेश रैना बातचीत कर रहे थे। यह वही समय था, जब शाहरुख से अनजाने में गलती हो गई थी।
विज्ञापन


Akshay-Chunky: चंकी ने दी थी ट्रेनिंग, लेकिन अक्षय कुमार ने कहा था- उन्होंने इतना गलत सिखाया, फिल्में पिट गईं
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
दरअसल, जब आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल और सुरेश रैना लाइव बातचीत कर रहे थे तो शाहरुख खान दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हुए गलती से उनके बीच में पहुंच गए। वो कैमरे के फ्रेम के बीच में आ गए थे। जल्द ही शाहरुख को इसका पता चल गया, जिसके बाद पहले तो वो हल्के से मुस्कुरा पड़े और फिर हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए।



हंस पड़े सभी लोग
इस वाकये को देखकर सुहाना और वहां मौजूद बाकी लोग भी अपने आप को हंसने से रोक नहीं पाए। शाहरुख खान ने आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल और सुरेश रैना को गले भी लगाया। आकाश ने तो इस मामले पर ट्वीट भी किया। एक यूजर द्वारा अपलोड की गई इस घटना की वीडियो पर आकाश ने लिखा कि शाहरुख खान लीजेंड है। उन्हें ढेर सारा प्यार और सम्मान।

Alia Bhatt: अपनी नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस के बीच आलिया भट्ट का पोस्ट, बोलीं- कोई भी तर्क...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed