The Boy And The Heron: भारत में रिलीज होगी ऑस्कर विजेता एनीमे फिल्म, वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने किया एलान
हयाओ मियाजाकी द्वारा निर्देशित ऑस्कर विजेता 'द बॉय एंड द हेरॉन' जल्द ही भारत के सिनेमाघरों में आ रही है। इस एनिमेटेड फिल्म को जापानी भाषा में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ और अंग्रेजी डब वर्जन के साथ रिलीज किया जाएगा।
विस्तार
हाल ही में 96वें ऑस्कर की घोषणा हुई थी, जिसमें हयाओ मियाजाकी की एनीमे फिल्म 'द बॉय एंड द हेरॉन' ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर का अवार्ड जीता था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को भारत में वार्नर ब्रदर्स रिलीज करेंगे।
वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने किया एलान
वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की। वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हयाओ मियाजाकी द्वारा निर्देशित ऑस्कर विजेता 'द बॉय एंड द हेरॉन' जल्द ही भारत के सिनेमाघरों में आ रही है! दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस एनिमेटेड फिल्म जापानी भाषा में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ और अंग्रेजी डब वर्जन के साथ रिलीज की जाएगी।
Chaitra Navratri 2024: दूसरे धर्म के ये सितारे भी मनाते हैं नवरात्रि, मां दुर्गा की करते हैं अराधना
12 साल के लड़के की कहानी
गौरतलब है कि 'द बॉय एंड द हेरॉन' स्टूडियो घिबली के बैनर तले बनाया गया है, जो साल 1937 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में एक 12 साल के लड़के महितो माकी की कहानी को दिखाया गया है, जो अपनी मां के निधन के बाद एक नए शहर में ढलना मुश्किल लगता है। हालांकि उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात एक बात करने वाले बगुले से होती है। वह बगुला उसे बताता है कि उसकी मां जिंदा है, जिसके बाद महितो अपनी मां की तलाश में निकलता है और फिर शुरू होती है असली कहानी।
Sanjay Dutt: चुनाव लड़ने की खबरों पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं इन अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं
