{"_id":"69e8af639c04138b7405d6e4","slug":"haryanvi-actress-divyanka-sirohi-dies-at-30-after-suffering-heart-attack-at-uttar-pradesh-home-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन; घर पर बिगड़ी तबीयत, अचानक जमीन पर गिरीं; बच नहीं पाई जान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन; घर पर बिगड़ी तबीयत, अचानक जमीन पर गिरीं; बच नहीं पाई जान
Wed, 22 Apr 2026 05:24 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:24 PM IST
सार
Divyanka Sirohi Passed Away: दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन से मनोरंजन जगत हैरान है। वह सिर्फ 30 वर्ष की थीं। बताया जाता है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
दिव्यांका सिरोही
- फोटो : इंस्टाग्राम@divyankaasirohi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की देर रात उत्तर प्रदेश में मौजूद उनके घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह अचानक जमीन पर गिर पड़ीं। उनका परिवार उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिव्यांका सिरोही के निधन पर उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अभिनेत्री के निधन की खबर सुनकर उनके करीबी सदमे में हैं।
विज्ञापन
दिव्यांका सिरोही के निधन पर उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अभिनेत्री के निधन की खबर सुनकर उनके करीबी सदमे में हैं।
विज्ञापन
दिव्यांका सिरोही
- फोटो : इंस्टाग्राम@divyankaasirohi
दिव्यांका सिरोही कौन थीं?
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका, फिलहाल गाजियाबाद में अपने माता-पिता और दादी के साथ रह रही थीं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई की थी। इसके बाद सिक्किम से एमबीए किया था। उनके परिवार में उनके भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत हैं।

Divyanka Sirohi: मौत से महीने भर पहले दिव्यांका ने डाला था यह आखिरी पोस्ट, अब यूजर्स पूछ रहे- इसे क्या हुआ?
दिव्यांका सिरोही
- फोटो : इंस्टाग्राम@divyankaasirohi
सोशल मीडिया से मशहूर हुईं अभिनेत्री
दिव्यांका ने क्षेत्रीय मनोरंजन जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उन्होंने गायक मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी थी। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
चकाचौंध भरी दुनिया में उनका सफर टिकटॉक से शुरू हुआ। उनके कई वीडियो ने उन्हें पहचान दिलाई।

आखिरी पोस्ट में क्या है?
एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का जुनून था।'
उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 19 मार्च की थी। इसमें वह नीले और सफेद रंग की फूलों वाली ड्रेस पहने हुए, बी प्राक और अफसाना खान के गाने 'बरसाना मिला है' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।