फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harvey Weinstein case is about to close lawyers argue in Court

Harvey Weinstein: हार्वे वेनस्टीन के मामले में वकीलों के बीच हुई बहस, खत्म होने वाली है पुनर्विचार याचिका

Wed, 04 Jun 2025 01:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 04 Jun 2025 01:12 PM IST
सार

Harvey Weinstein News: हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन के मामले में अदालत में वकीलों ने जोरदार बहस की है। बताया जाता है कि इस मामले में पुनर्विचार याचिका खत्म होने वाली है।

विज्ञापन
Harvey Weinstein case is about to close lawyers argue in Court
हार्वे वेनस्टीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन का केस अभी भी अदालत में है। उन पर तीन महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अदालत में इस मामले पर उनके और अभियोजन पक्ष की तरफ से पेश वकील के बीच बहस हुई है। हार्वे वेनस्टीन के वकील ने उन्हें 'मी टू' के दौरान झूठे आरोप वाला 'दोषी' बताया है। इसके उलट अभियोजक ने उनके यौन अपराधों के पुनर्विचार के दौरान जूरी सदस्यों से कहा कि वेनस्टीन ने कम रसूख वाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। दोनों पक्षों ने मंगलवार को अपने समापन तर्कों में बहुत अलग-अलग स्वर अपनाए और तर्क रखे।

विज्ञापन


दोनों वकीलों में हुई बहस
वेनस्टीन के वकील, आर्थर ऐडाला ने कहा कि उनका मुवक्किल अपराध नहीं बल्कि 'प्रेम का खेल' खेल रहा था।
इस पर अभियोजक ने कहा 'यह कोई प्यार का खेल नहीं था, यह कोई लेन-देन नहीं था। यह कभी भी बेवकूफी करने के बारे में नहीं था। यह दुष्कर्म के बारे में था।'

विज्ञापन

वेनस्टीन ने खुद का बताया था निर्दोष
वेनस्टीन ने साल 2013 में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और 2006 में दो अन्य लोगों पर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में खुद को निर्दोष बताया था।
आपको बता दें कि इस मामले को पांच साल पहले हार्वे वेनस्टीन को दोषी ठहराए जाने के बाद 'मी टू' के कैंपेन से जोड़ा गया था। हार्वे वेनस्टीन पर काफी पहले दुष्कर्म के आरोप लगे थे, जिसमें उन्हें दोषी भी ठहराया गया था। इस पर दोबारा मुकदमा चलाया गया क्योंकि एक अपील अदालत ने 2020 के फैसले को पलट दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Harvey Weinstein: क्या हार्वे वेनस्टीन अपने दुष्कर्म मामले में देंगे गवाही? पुनर्विचार केस में आया नया मोड़

वेनस्टीन के वकील ऐडाला का तर्क
वेनस्टीन के वकील ऐडाला ने तर्क दिया कि पूर्व निर्माता और उसके आरोप लगाने वालों के बीच जो कुछ भी हुआ वह सहमति से हुआ। ऐडाला ने वेनस्टीन पर आरोप लगाने वालों को परेशान और 'टूटे सपनों वाली महिला' कहा। ऐडाला ने कहा कि आरोप लगाने वाले लोगों ने फिल्म में काम करने के मौके लिए और दूसरी सुविधाएं लीं, सालों तक उनके साथ बातचीत की और फिर 'मी टू' का फायदा उठाने के लिए उनका साथ छोड़ दिया। तीनों को मुकदमे से अलग कानूनी प्रक्रियाओं के जरिए मुआवजा मिला। आरोप लगाने वाले लोग वेनस्टीन के साथ दोस्त की तरह रहे क्योंकि वे मनोरंजन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चहाते थे। उन्हें डर था कि अगर वे उनका विरोध करेंगे तो उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। 

आरोप लगाने वाले वकील का तर्क
अभियोक्ता ने कहा, 'उसने (वेनस्टीन) ऐसे लोगों को चुना जिनके बारे में उसे लगा कि वे सही पीड़ित होंगे, जिनका वह दुष्कर्म कर सकते हैं और वे चुप रहेंगे। उसने उन्हें कम आंका।'

वेनस्टीन को हो चुकी है सजा
वेनस्टीन ने फिल्म उद्योग के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में दशकों तक काम किया। 2017 में, यौन उत्पीड़न और उत्पीड़न के आरोपों ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया। बाद में उन्हें यौन अपराधों का दोषी ठहराया गया और न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया में जेल की सजा सुनाई गई। उनकी कैलिफोर्निया अपील पर फैसला नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन

इन लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
जेसिका मान, जिसने वेनस्टीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, एक हेयरस्टाइलिस्ट थीं, जो उनसे मिलने से पहले एक अभिनेता बनने की उम्मीद कर रही थीं। वह मनोरंजन में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही थी। 
मिरियम हेली एक प्रोडक्शन असिस्टेंट और निर्माता थीं। इसके अलावा काजा सोकोला एक किशोर मॉडल थीं जो अभिनय में उतरना चाहती थीं।

आपको बता दें ये जानकारी एसोसिएटेड प्रेस से ली गई है। एसोसिएटेड प्रेस ने पीड़ितों का नाम बताने के लिए उनकी इजाजत ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed