फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harshvardhan Rane Starrer Ek Deewane Ki Deewaniyat Release Date Out Teaser Is Coming On Tomorrow

Ek Deewane Ki Deewaniyat: सामने आई हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज डेट, इस दिन आएगा टीजर

Thu, 21 Aug 2025 12:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 21 Aug 2025 12:30 PM IST
सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat Release Date: हर्षवर्धन राणे की अगली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane Starrer Ek Deewane Ki Deewaniyat Release Date Out Teaser Is Coming On Tomorrow
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम-@harshvardhanrane

विस्तार

‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे अब एक और लव स्टोरी लेकर आने वाले हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही उनकी आगामी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अब फिल्म एक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। साथ ही फिल्म के टीजर को लेकर भी जानकारी दी है।

विज्ञापन

सामने आया नया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर आज फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में आग लगी हुई है, जो दिल के आकार में नजर आ रही है। इस जलते हुए दिल के अंदर फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सोनम बाजवा गुस्से में नजर आ रही हैं, जबकि हर्षवर्धन राणे की आंखों से आंसू बह रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)


 

कल सामने आएगा टीजर
इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट और टीजर के सामने आने की तारीख भी मेकर्स ने जारी कर दी है। पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इस दीवाली दीये ही नहीं, दिल भी जलेंगे। मोहब्बत से टकरायेगी नफरत, आग लगाएगी दीवानों की दीवानियत।” इसके साथ ही मेकर्स ने बता दिया है कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस साल दीवाली पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जबकि इस रोमांटिक फिल्म का टीजर कल यानी 22 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

दीवाली पर ‘थामा’ से होगी टक्कर
रिलीज डेट सामने आते ही ये भी साफ हो गया है कि हर्षवर्धन राणे की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना के साथ होगी। दरअसल, दीवाली पर ही दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ से होने वाला है। हाल ही में ‘थामा’ का टीजर सामने आया है, जिसे काफी पसंद किया गया है और दर्शक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित भी हैं।
वहीं हर्षवर्धन राणे की फैन फॉलोइंग और ‘सनम तेरी कसम’ के बाद उनकी ये अगली रोमांटिक फिल्म है। इसलिए इस फिल्म को लेकर भी लोगों में उत्साह है। ऐसे में संभव है कि इस दीवाली एक रोमांचक बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल सकता है।

मिलाप जावेरी ने किया है निर्देशन
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि ये एक रोमांटिक-लव स्टोरी होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed