फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harshvardhan Rane React on Pakistani actor Mawra Hocane comment Amid India Pakistan Tension says so much hate

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा को दिया मुंहतोड़ जबाव, बोले- 'बहुत नफरत है'

Sun, 11 May 2025 10:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 May 2025 10:03 PM IST
सार

Harshvardhan Rane Reaction On Mawra Hocane Comment: हाल ही में हर्षवर्धन राणे ने फिल्म 'सनम तेरी कसम 2' में काम करने से इनकार किया। इसके बाद पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन ने इसे पब्लिसिटी स्टेटमेंट बता दिया। इस पर हर्षवर्धन ने मावरा को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane React on Pakistani actor Mawra Hocane comment Amid India Pakistan Tension says so much hate
हर्षवर्धन राणे, मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के हालातों में एक्टर हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। उन्होंने यह फैसला मावरा हुसैन के भारत के खिलाफ जहर उगलने के बाद लिया। हर्षवर्धन के इस एलान के बाद मावरा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर के इस फैसले को पीआर स्टेटमेंट करार दे दिया। इस पर अब हर्षवर्धन ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन

 

मावरा ने किया पर्सनल कमेंट
हर्षवर्धन ने साफ किया कि अगर 'सनम तेरी कसम 2' में मावरा हुसैन होंगी तो वे फिल्म में काम नहीं करेंगे। वे अपने देश के खिलाफ टिप्पणियों को अनदेखा नहीं कर सकते। इसे मावरा हुसैन ने पीआर स्टंट बताया है। इसके बाद आज रविवार को हर्षवर्धन ने मावरा को जवाब देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री व्यक्तिगत तौर पर हमला करने की कोशिश कर रही हैं, जबकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षवर्धन बोले- 'इसे कॉमन सेंस कहते हैं'

हर्षवर्धन राणे ने लिखा है, 'यह व्यक्तिगत हमले की कोशिश की तरह लग रहा है। खुशकिस्मती से मेरे पास इस तरह की कोशिशों को नजरअंदाज करने की पर्याप्त सहनशीलता है, लेकिन मेरे देश की गरिमा पर किसी भी हमले के लिए मेरे पास जीरो टॉलरेंस है। एक भारतीय किसान अपनी फसल से खरपतवार को उखाड़ता है, इसे खरपतवार निकालना कहते हैं। किसान को इस काम के लिए पीआर टीम की जरूरत नहीं है, इसे कॉमन सेंस कहते हैं'।

विज्ञापन

बोले- 'मैंने कभी नाम नहीं लिया, कभी गरिमा पर हमला नहीं किया'
हर्षवर्धन ने आगे लिखा है, 'मैंने फिल्म के दूसरे पार्ट में काम नहीं करने की पेशकश की। मैं उन लोगों के साथ काम न करने का पूरा अधिकार रखता हूं, जो मेरे देश के एक्शन को 'कायरतापूर्ण' कहते हैं। इनकी बातों में इतनी नफरत, इतनी पर्सनल टिप्पणियां हैं। मैंने कभी उनका नाम नहीं लिया। एक महिला के रूप में उनकी गरिमा पर हमला नहीं किया। मैं उस स्टैंडर्ड को बनाए रखूंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed