{"_id":"66812cbc0912750bf5085933","slug":"hari-hara-veera-mallu-actress-nargis-fakhri-said-she-never-planned-to-enter-bollywood-an-email-changed-life-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nargis Fakhri: अभिनय में नहीं आना चाहती थीं नरगिस फाखरी, एक ईमेल ने दिलाया बॉलीवुड का पहला ब्रेक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nargis Fakhri: अभिनय में नहीं आना चाहती थीं नरगिस फाखरी, एक ईमेल ने दिलाया बॉलीवुड का पहला ब्रेक
Sun, 30 Jun 2024 03:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:30 PM IST
सार
'रॉकस्टार' फिल्म से चर्चित हुईं अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने कहा है कि वह अभिनय और बॉलीवुड में आने को लेकर नहीं सोचती थीं, लेकिन अचानक से आए ईमेल ने उन्हें बॉलीवुड और अभिनय की दुनिया में प्रवेश दिलाया।
विज्ञापन
नरगिस फाखरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरगिस फाखरी को हम हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री के रूप में जानते हैं। वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रॉकस्टार' में नजर आई थीं। फिल्म में हीर कौल का किरदार निभाकर वह रातों-रात मशहूर हो गईं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें कई और फिल्में मिलीं। इस दौरान उन्होंने कई अच्छे निर्देशकों के साथ काम किया। इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नजर आईं। अपने अभिनय करियर को लेकर अभिनेत्री ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
एक ईमेल ने दिलाया बॉलीवुड में पहला ब्रेक
नरगिस ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनय और बॉलीवुड को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह अभिनय की दुनिया और बॉलीवुड में कभी आना नहीं चाहती थीं, लेकिन एक ईमेल ने उनके करियर की दिशा इस तरफ मोड़ दी। अभिनय के इस सफर को उन्होंने अप्रत्याशित रोमांच बताते हुए कहा कि यह सब एक ईमेल से शुरू हुआ था, जिसका जवाब देने के फैसले ने उन्हें बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक दिलाया। उन्होंने अपने करियर को लेकर कहा कि जो भी हुआ वह पूरी तरह से उनकी किस्मत थी।
विज्ञापन
Sequel Movies: इन फिल्मों के सीक्वल आने में लग गए वर्षों, सूची में कमल हासन की फिल्म भी शामिल
विज्ञापन
'रॉकस्टार' ने क्षमताओं को बढ़ाने का मौका दिया
'रॉकस्टार' हाल ही में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। दर्शक अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म और सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें एक अभिनेता के रूप में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का मौका दिया। इस फिल्म की लोकप्रियता को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि रिलीज के इतने वर्षों के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद है।
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत पर पाकिस्तानी कलाकारों ने दी बधाई
'हरि हर वीरा मल्लू' में आएंगी नजर
इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उनका झुकाव एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के प्रति ज्यादा है। उन्हें स्टंट करना और मजबूत किरदार निभाना पसंद है। उन्हें एक्शन फिल्मों का रोमांच काफी ज्यादा आकर्षित करता है। वहीं, कॉमेडी फिल्मों को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि यह एक विद्या है, जो उनके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को बाहर लाने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि उन्हें हंसाना पसंद है। बात करें नरगिस के वर्क फ्रंट की तो वह अपनी अगली फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है।
Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन को मिली एक्शन फिल्म करने की सलाह, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब कि उत्साहित हो गए फैंस