Shalin Bhanot: भारत माता और भारतीय सेना के नाम शालीन भनोट का पोस्ट, लिखा- 'आपकी ही वजह से हम सुरक्षित हैं'
Happy Mothers Day 2025: आज रविवार को मदर्स डे पर सेलेब्स मां के नाम पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अभिनेता शालीन भनोट ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने भारत मां और भारतीय सैनिकों की मां के प्रति आभार जताया है।
विस्तार
आज रविवार 11 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। फिल्मी सितारे भी अपनी मां के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। किसी ने मां के लिए दिल छूने वाला नोट लिखा है तो किसी ने पुरानी तस्वीरें शेयर कर मां के साथ यादें ताजा की हैं। वहीं, एक्टर शालीन भनोट ने आज भारत माता का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सैनिकों की मांओं का भी शुक्रिया अदा किया है, जिनकी वजह से देश महफूज है।
लिखा- 'आपकी ताकत और बलिदान की वजह से हम आभारी हैं'
शालीन भनोट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ शालीन भनोट ने लिखा है, 'यह मदर्स डे हमारी भारत माता और उन सभी माताओं के लिए है, जिनके बच्चे हमारी रक्षा कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि हर भारतीय इस समय बहुत आभारी महसूस कर रहा है। आपकी ताकत और बलिदान की वजह से, हम शांति और सुरक्षा में रह पा रहे हैं'!
बोले- 'भारत मां को एक वचन दें'
शालीन भनोट वीडियो में कह रहे हैं, 'आज मदर्स डे है, लेकिन आज के दिन उस मां को नहीं, जिसने मुझे जन्म दिया है, बल्कि उस मां को प्रणाम करना चाहूंगा, जिसने अपने बच्चों को सरहद पर भेजा है, ताकि मैं यहां चैन की सांस ले सकूं। आज नमन करता हूं सर्वप्रथम उस मां को जो मेरी भारत मां है, जिसने हम सबको अपने आंचल में छिपा रखा है, ताकि हम सब यहां सुरक्षित रहें। आज मदर्स डे पर एक वचन दें अपनी भारत मां को कि उनकी शान और सुरक्षा के लिए हम सब एक होकर रहें।'
शालीन की पोस्ट पर यूजर्स ने की तारीफ
शालीन का यह पोस्ट ऐसे वक्त में आया, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात हैं। भारतीय सेना ने हाल ही में पाकिस्तान और पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। सेना सरहद पर देश की सुरक्षा में तैनात है। एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स लिख रहे हैं, 'बहुत खूबसूरत पोस्ट है। उन सभी मांओं को सलाम जिनके बेटे-बेटियां सरहद पर तैनात हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'सॉलिड पोस्ट'।
और पढ़ें:
India Pakistan Tension: मावरा होकेन की बढ़ीं मुश्किलें, 'सनम तेरी कसम' के निर्देशकों ने उठाया बड़ा कदम
RRR: लंदन में ‘आरआरआर’ की टीम से जुड़ा ये सुपरस्टार, रॉयल अल्बर्ट हॉल के लाइव शो का बनेगा हिस्सा
Mother’s Day: 'कहीं मां खोने का गम तो कहीं दो मां मिलने की खुशी', अनिल कपूर समेत इन सेलेब्स ने किया मां को याद