Mother’s Day: 'कहीं मां खोने का गम तो कहीं दो मां मिलने की खुशी', अनिल कपूर समेत इन सेलेब्स ने किया मां को याद
Bollywood Celebs on Mother’s Day: आज मदर्स डे है। इस खास मौके पर करीना कपूर, अनिल कपूर से लेकर सनी देओल तक कई सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी मां को याद कर रहे हैं या उनके प्रति अपना प्यार जता रहे हैं। यहां पढ़ें इन्होंने मां के लिए क्या लिखा...
विस्तार
करीना कपूर और दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदर्स डे के मौके पर प्यारी सी पोस्ट साझा की है। अपनी पोस्ट के जरिए वह मां होने के अहसास और ताकत के बारे में बता रही हैं। करीना और दीया के अलावा अंकिता लाेखंडे ने भी मदर्स डे पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मां के साथ गुजारे प्यारे पलों को शेयर कर रही हैं। इनके अलावा कई और एक्टर्स भी मदर्स डे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
करीना ने मां की ताकत के बारे में बताया
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मां की स्ट्रेंथ क्या होती है, इस बारे में लिखा है। करीना की पोस्ट में लिखा है कि एक मां हर दर्द को सहन करते हुए, बिना ब्रेक लिए अपने बच्चे की परवरिश करती है। वह ऐसा इसलिए कर पाती है क्योंकि उसका प्यार अपने बच्चे के लिए सच्चा होता है।
दीया ने नेचर से जोड़कर कही अपनी फीलिंग्स
दीया मिर्जा ने भी एक पोस्ट मदर्स डे पर किया है। इस पोस्ट में मदर्स डे विश किया गया है। मदर नेचर से जोड़कर दीया ने यह पोस्ट साझा की है। मदर नेचर कैसे हमने और हम उससे जुड़े रहते हैं, यही इस पोस्ट में लिखा है।
अंकिता लोखंडे ने साझा किया वीडियो
अंकिता लोखंडे ने मदर्स डे पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने अपनी मां और सास के साथ गुजारे गए पलों को साझा किया है। साथ ही एक कमेंट भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘लोग कहते हैं कि आपको केवल एक मां मिलती है लेकिन मुझे दो मां मिली हैं। एक ने मुझे जिंदगी दी, दूसरी ने मुझे ताकत दी। उनका प्यार, साथ हर दिन मुझे गाइड करता है।’
रकुल प्रीत ने भी अपनी मां और सास के साथ् तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसमें रकुल लिखती हैं कि वह लकी जो एक नहीं दो मांएं मिलीं। साथ ही वह फैंस को भी मदर्स डे विश करती हैं।
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी मां के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अपनी पत्नी और मां की साथ में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसके अलावा सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।
अनुपम खेर भी मां की तस्वीर पोस्ट की
अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। साथ ही लिखा, 'आप सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
नीत कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा और बहू आलिया की तस्वीरें साझा करते हुए मदर्स डे पर सबको विश किया है।
हाल ही में बोनी और अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर का निधन हुआ है। दोनों ही भाइयों ने मदर्स डे पर पोस्ट की और अपनी मां को याद किया। बोनी लिखते हैं, 'आपको अलविदा कहना सबसे मुश्किल था।'
सनी देओल ने भी अपनी मां को किया याद