Sunny Deol: दोस्ती के दिन सनी देओल ने पिता और भाई बॉबी के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, फ्रेंडशिप डे की दी बधाई
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सनी देओल बीच में नजर आ रहे हैं, बाईं तरफ सनी देओल हैं, जो हंस रहे हैं, दाईं तरफ बॉबी देओल हैं, जो मुस्कुरा रहे हैं। तीनों ने एक-दूसरे का हाथ मजबूती से थामा हुआ है।
विस्तार
अगस्त महीने का पहला रविवार 'फ्रेंडशिप डे' के रूप में मनाए जाने का चलन है। आज 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी सितारे इस दिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। अभिनेता सनी देओल ने आज एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे अपने पिता धर्मेंद्र और छोटे भाई बॉबी देओल के साथ नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के साथ उन्होंने फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दी हैं।
यूजर्स लुटा रहे तस्वीर पर प्यार
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सनी देओल बीच में नजर आ रहे हैं, बाईं तरफ सनी देओल हैं, जो हंस रहे हैं, दाईं तरफ बॉबी देओल हैं, जो मुस्कुरा रहे हैं। तीनों ने एक-दूसरे का हाथ मजबूती से थामा हुआ है। इसके साथ सनी देओल ने लिखा है, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे'। इस तस्वीर ने यूजर्स का मानो दिन बना दिया है। इस पर भर-भरकर कमेंट आ रहे हैं।
एक-दूजे के बेहद करीब हैं देओल परिवार के सदस्य
देओल परिवार के सदस्यों में काफी प्यार है। सनी देओल और बॉबी देओल, दोनों भाइयों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसी तरह अपने पिता के भी दोनों भाई बेहद करीब हैं। अक्सर धर्मेंद्र भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चों और परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, 'देओल परिवार का जवाब नहीं। हर कोई डाउन टू अर्थ है'। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता'।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने 'टिप टिप बरसा' का रीमिक्स बीटीएस वीडियो किया साझा, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल
इसी के साथ सनी देओल ने एक और पोस्ट साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने बताया है कि आज उनकी फिल्म 'बेताब' की रिलीज को 41 साल पूरे हो गए हैं। यह सनी देओल की पहली फिल्म थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' है। इसके अलावा कई और फिल्में पाइपलाइन में हैं, इनमें से 'बॉर्डर 2' भी एक है। वहीं, बॉबी देओल 'कंगुवा' में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
Wayanad Landslide: पीड़ितों के लिए अल्लू अर्जुन ने बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम राहत कोष में दान किए 25 लाख रुपये