Wayanad Landslide: पीड़ितों के लिए अल्लू अर्जुन ने बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम राहत कोष में दान किए 25 लाख रुपये
वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए अल्लू अर्जुन ने केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान किए है।
विस्तार
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने आज कई लोगों का दिल जीतने का काम किया है। अल्लू ने वायनाड में हुई भूस्खलन की घटना के बाद मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान किए है। अल्लू के इस कदम के बाद लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने ट्वीट कर लिखा कि मैं वायनाड में हाल ही में हुए भूस्खलन से बहुत दुखी हूं। केरल ने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है और मैं पुनर्वास के काम में मदद के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान करके अपना योगदान देना चाहता हूं। इसके साथ-साथ उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की।
I am deeply saddened by the recent landslide in Wayanad. Kerala has always given me so much love, and I want to do my bit by donating ₹25 lakh to the Kerala CM Relief Fund to support the rehabilitation work. Praying for your safety and strength . @CMOKerala
— Allu Arjun (@alluarjun) August 4, 2024
अल्लू अर्जुन ने इस संकट के समय मदद करके मानवता का परिचय दिया है। साथ ही साथ कई लोगों को भी प्रेरित करने का काम किया है। मालूम हो कि पीड़ितों की मदद के लिए मोहनलाल, नयनतारा, सूर्या, फहाद फाजिल, विग्नेश शिवन, विक्रम और आसिफ अली समेत कई कलाकारों ने भी अपनी ओर से दान दिया है। मालूम हो कि वायनाड भूस्खलन में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
SS Rajamouli: तलाकशुदा होने के कारण पत्नी रमा ने ठुकरा दिया था राजामौली के विवाह का प्रस्ताव, फिर ऐसे बनी बात
इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी नई फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज के लिए 06 दिसंबर, 2024 की तारीख चुनी गई है, लेकिन अभी तक शूटिंग ही पूरी नहीं हुई है। इससे पहले 15 अगस्त, 2024 को रिलीज की तारीख के रूप में चुना गया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
Zaheer-Sonakshi: कार्यक्रम में समय से एक घंटा पहले पहुंच गए सोनाक्षी-जहीर, अभिनेता ने पत्नी पर लगाया यह आरोप!