{"_id":"6ab3c869ec2a84d12403a637","slug":"chinmayi-sripada-slams-women-safety-after-kalkaji-gang-rape-says-india-is-slowly-becoming-afghanistan-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयी श्रीपदा: कालकाजी दुष्कर्म मामले के बाद भड़कीं सिंगर, महिला सुरक्षा पर उठाए कड़े सवाल; शेयर किया पोस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
चिन्मयी श्रीपदा: कालकाजी दुष्कर्म मामले के बाद भड़कीं सिंगर, महिला सुरक्षा पर उठाए कड़े सवाल; शेयर किया पोस्ट
Wed, 23 Sep 2026 06:09 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:09 PM IST
सार
Chinmayi Sripada: सिंगर और एक्टिविस्ट चिन्मयी श्रीपदा ने दिल्ली के कालकाजी में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
चिन्मयी श्रीपदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में महिलाओं के लिए हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। उनके बयान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
कालकाजी दुष्कर्म मामले के बाद दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन यानी एलएसआर ने अपनी सभी क्लास ऑनलाइन करने का फैसला लिया। दरअसल, पुलिस ने कॉलेज के पिछले गेट से करीब 50 मीटर की दूरी पर सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए मामले के एक मुख्य आरोपी को पकड़ा था। कॉलेज के इतने करीब हुई इस कार्रवाई से छात्राओं के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
चिन्मयी श्रीपदा ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन देते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा का लेवल इस हद तक पहुंच गया है। उन्होंने देश की आर्थिक तरक्की के दावों के बीच जमीन पर महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर भी सवाल किया।

भारत धीरे-धीरे अफगानिस्तान बन रहा है
चिन्मयी ने अपने बयान में बढ़ती धार्मिक कट्टरता और पुरुषों की कानून तोड़ने वाली हरकतों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार पीछे जा रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि भारत धीरे-धीरे अफगानिस्तान बन रहा है, क्योंकि राजधानी अपने रेपिस्टों पर काबू नहीं कर पा रही है।
चिन्मयी का यह बयान एलएसआर के ऑनलाइन क्लास करने के फैसले के बाद आया है। पुलिस की कार्रवाई कॉलेज के बेहद करीब होने के बाद छात्रों में चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद एलएसआर स्टूडेंट्स यूनियन ने आपात बैठक भी की। बैठक में कैंपस के आसपास सुरक्षा और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर चर्चा हुई।

View this post on Instagram
कालकाजी गैंगरेप मामले पर अपडेट
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: ‘इंसान धोखेबाज...’, गोविंदा-रानी के लालबागचा राजा दर्शन करने पर सुनीता का तंज? कही बड़ी बात
- वहीं, कालकाजी गैंगरेप मामले के बाद एलएसआर में फिलहाल क्लास ऑनलाइन चल रही हैं।
- कॉलेज प्रशासन दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कैंपस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।
- पुलिस के मुताबिक, मामले के तीनों आरोपी हिरासत में हैं और जांच जारी है।