हनुमान अंश: अधिकारों को लेकर मतभेद के बीच ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म, कब देख सकेंगे नीम करोली बाबा की बायोपिक?
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ जल्द ओटीटी पर स्ट्रीम होने तैयार है।
- फिल्म के मेकर्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।
- खबरें हैं कि फिल्म के निर्माताओं के बीच इसके राइट्स को लेकर विवाद जारी है।
विस्तार
फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दुनियाभर में दर्शकों ने खूब प्यार दिया। सिनेमाघरों में फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया। मगर अब जल्द यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। मेकर्स ने धनतेरस के शुभ मौके पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।
कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्ट्रीमिंग की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि फिल्म सोनी लिव एप पर 27 नवंबर से उपलब्ध होगी। फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओटीटी नियम के हिसाब से फिल्म को सितंबर तक फिल्म को ओटीटी पर आ जाना चाहिए था। मगर फिल्म की कमाई कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में जारी रही। इस वजह से मेकर्स ने इसका ओटीटी प्रीमियर नहीं किया।
प्रोड्यूसर्स के बीच चल रहा विवाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर्स के बीच मुनाफे को लेकर खींच तान चल रही है। इन सब बातों को साफ करने के लिए नम्रता जी सिंह और फिल्म के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने स्वंभू मीडिया नेटवर्क के जरिए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि फिल्म के राइट्स, डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया और कम्युनिकेशन से जुड़ी जानकारी दी।
दोनों ने खुद को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म से फिल्म की पब्लिसिटी, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े काम कौन संभालेगा। इससे फिल्म के निर्माताओं के बीच अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्य निर्माताओं ने स्थिति साफ कर दी है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई?
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 403.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 451.22 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित थी। फिल्म मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी।