Hania Amir: पाकिस्तान मैच हारा लेकिन हम आपसे हार गए, हानिया आमिर के वीडियो पर फैंस ने क्यों किया ऐसा कमेंट?
Hania Amir: पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कुछ ऐसा किया है कि भारत के फैंस उनसे कह रहे हैं कि पाकिस्तान मैच हार गया लेकिन हम आपसे हार गए हैं।
विस्तार
हानिया आमिर के टीवी सीरियल्स भारत में मशहूर हुए हैं। इसलिए हानिया के फैंस भारत में भी हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि हानिया के भारत के फैंस ये इंतजार कर रहे हैं कि हानिया कब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इससे पहले कि हम हानिया को हिंदी फिल्मों में देखें उन्होंने दीपिका पादुकोण की एक्टिंग करने की कोशिश की है। उन्होंने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' का सीन रीक्रिएट किया है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कार के जरिए एंट्री की थी। वह मुस्कुराते हुए कार से उतरी थीं और रेड कार्पेट पर चली थीं। इस दौरान उनकी मुस्कान देखते बनती थी।
यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent Row: महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए रणवीर अल्लाहबादिया, दर्ज हो रहे यूट्यूबर के बयान
फिल्म 'ओम शांति ओम' में जिस तरह से दीपिका ने किया था। उसी तरह से हानिया आमिर ने किया है। हानिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह कार से बाहर निकलती हैं। उनके आस-पास पैप्राजी हैं। हानिया ने शिमरी गोल्डन ड्रेस पहना है। उनकी मुस्कान यकीनन आपका दिल जीत लेगी।
यह खबर भी पढ़ें: R Madhavan: इस मुहिम में शामिल करने के लिए आर माधवन ने जताया पीएम मोदी का आभार, पोस्ट कर कही ऐसी बात
हानिया के फैंस उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। वह उन्हें दीपिका से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि वह दीपिका की तरह नहीं कर पाई हैं। कई लोग कह रहे हैं कि वह पाकिस्तानी 'शांति प्रिया' हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट किया है कि 'पाकिस्तान मैच हार गया लेकिन हम आपसे हार गए।' हानिया से एक बार पूछा गया था कि अगर उन्हें करण जौहर के साथ फिल्म बनाने का मौका मिले तो वह करना चाहेंगी? इस पर हानिया कहा था कि अगर अच्छा प्रोजेक्ट होगा तो हम सोचेंगे।