R Madhavan: इस मुहिम में शामिल करने के लिए आर माधवन ने जताया पीएम मोदी का आभार, पोस्ट कर कही ऐसी बात
आर माधवन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को का आभार जताया है। इस हेल्थ अवेयरनेस मुहिम के लिए पीएम मोदी ने 10 हस्तियों को नॉमिनेट करने की जानकारी दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माधवन ने एक्स पर पोस्ट कर आभार जताया है। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे देश को बेहतर स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करने के लिए इस आवश्यक और प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम को शुरू करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे इस महत्वपूर्ण संदेश को फैलाने में मदद करने के लिए नामित होने पर गर्व है।”
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी, अभिनेता रोहित रॉय, ओयो के फाउंडर रितेश नागर, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी, फिल्म प्रोड्यूसर विजय मूलन, गोल्फर शुभांकर शर्मा, टेलीविजन निर्माता-लेखक विपुल डी शाह के साथ भारतीय तैराक साजन प्रकाश को नॉमिनेट करने की जानकारी दी।
I thank the Honorable Prime Minister, Shri @narendramodi Ji, for launching this essential and impactful awareness program to inspire our nation toward better health. I am honored to be nominated to help spread this important message.
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) February 24, 2025
I, in turn, nominate the following… https://t.co/LDw7rb86pI
वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई हिसाब बराबर में नजर आए थे। इससे पहले आर माधवन को अजय देवगन के साथ फिल्म 'शैतान' में देखा गया, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वह तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा 'टेस्ट' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। यह फिल्म क्रिकेट और व्यक्तिगत संघर्षों के विषयों पर आधारित है। इस फिल्म के लिए वह अपने रंग दे बसंती के सह-कलाकार सिद्धार्थ और अभिनेत्री नयनतारा के साथ फिर से जुड़े हैं।