फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indias Got Latent row: YouTuber Ranveer Allahbadia appears before Maharashtra Cyber for recording statement

IGL Case: कैमरे से मुंह छिपाते बाहर निकले अल्लाहबादिया, चंचलानी ने भी महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज करवाए बयान

Mon, 24 Feb 2025 05:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Feb 2025 05:56 PM IST
सार

India's Got Latent Row: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आज यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। उनके बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Indias Got Latent row: YouTuber Ranveer Allahbadia appears before Maharashtra Cyber for recording statement
रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूट्यूबर आशीष चंचलानी और रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में विवादित टिप्पणी मामले में अपने बयान दर्ज कराने के बाद नवी मुंबई में महाराष्ट्र साइबर सेल के हेडक्वार्टर से रवाना हो गए हैं। इस दौरान दोनों यूट्यूबर मीडिया से बचते नजर आए। शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में परिवार एवं माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आज सोमवार को यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। उनके बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

 
 

महाराष्ट्र साइबर ने जारी किया था समन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी 'इंडियाज गॉट लैटेंट' मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र साइबर के समक्ष पेश हुए। एक अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र साइबर द्वारा जारी समन का जवाब देते हुए अल्लाहबादिया और चंचलानी दोपहर में नवी मुंबई के महापे स्थित मुख्यालय पहुंचे।

दर्ज हो रहे बयान
महाराष्ट्र साइबर के अधिकारी दोनों यूट्यूबर के बयान दर्ज कर रहे हैं। मालूम हो कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस यूट्यूब शो के दौरान कथित अश्लील टिप्पणियों को लेकर अल्लाहबादिया और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है।



India's Got Latent case: महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को किया तलब, बयान दर्ज करने को होना होगा पेश

क्या है मामला?
कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुईं। रणवीर, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल भी मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी रणवीर अल्लाहबादिया को फटकार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed