Guru Randhawa: फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए घायल हुए गुरु रंधावा, अस्पताल में भर्ती
Guru Randhawa Hospitalized: मशूहर पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के साथ फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया है। एक्शन सीन के दौरान वे घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
विस्तार
गायक से अभिनेता बने गुरु रंधावा अस्पताल में भर्ती हैं। आगामी फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग के दौरान गुरु रंधावा घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब वे एक्शन सीक्वेंस के लिए शूट कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को यह सूचना दी है। साथ ही अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की है।
अस्पताल से शेयर की फोटो
गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हैं। उन्होंने सर्वाइकल कॉलर पहना है। उनके चेहर पर भी चोट के निशान हैं। इसके साथ गुरु ने लिखा है, 'मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। 'शौंकी सरदार' फिल्म के सेट से एक याद। बहुत मुश्किल काम है एक्शन करना, लेकिन अपने दर्शकों के लिए खूब मेहनत करूंगा'।
अनुपम खेर ने बढ़ाया हौसला
गुरु ने जैसे अपने साथ हुए हादसे की खबर साझा की, फैंस चिंता में पड़ गए और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ फिल्मी सितारों ने भी कमेंट किए हैं। अनुपम खेर ने लिखा, 'तुम सबसे बेहतर हो। जल्दी स्वस्थ हो'। मृणाल ठाकुर ने लिखा है, 'व्हाटट'। इस कमेंट के साथ उन्होंने शॉकिंग इमोजी भी पोस्ट किया है। मीका सिंह ने भी गुरु के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए लिखा है, 'जल्दी बेहतर हो जाओ'।
यह खबर भी पढ़ें:
Munawar Faruqui: मुश्किलों में घिर सकता है मुनव्वर का शो ‘हफ्ता वसूली’, इस वजह से एफआईआर दर्ज करने की हुई मांग
अगले साल रिलीज होगी 'शौंकी सरदार'
फिल्म 'शौंकी सरदार' अगले साल रिलीज होगी। इसमें गुरु रंधावा के साथ निमरत अहलूवालिया हैं। यह फिल्म प्यार, वफादारी और संस्कृति की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इसे खुद गुरु रंधावा की प्रोडक्शन कंपनी 751 फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का निर्देशन धीरज रतन कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: