फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Grant Sputore deal with Legendary picutres entertainment Monsterverse Movie To Be Directed By Grant Sputore

Grant Sputore: 'मॉन्स्टरवर्स' की अगली फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं ग्रांट! लीजेंडरी पिक्चर्स से मिलाया हाथ

Fri, 07 Jun 2024 05:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 07 Jun 2024 05:14 PM IST
सार

हॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक ग्रांट स्पुतोर कई फिल्मों का बेहतरीन निर्देशन कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें कई  पुरस्कार भी मिल चुके हैं। हो सकता है कि ग्रांट 'मॉन्स्टरवर्स' की अगली पेशकश को निर्देशन भी करें।
 

विज्ञापन
Grant Sputore deal with Legendary picutres entertainment Monsterverse Movie To Be Directed By Grant Sputore
ग्रांट स्पुतोर - फोटो : इंस्टाग्राम@grantsputore

विस्तार

गॉडजिला और कॉन्ग को भिड़ते देखकर दर्शक हैरान हो जाते हैं। इस सीन के बाद दर्शक सोचते हैं कि आखिर आगे क्या होने वाला है। कुछ ऐसी ही होती हैं 'मॉन्स्टरवर्स' की फिल्में। मॉन्स्टर्स पर आधारित फिल्मों में ऐसे-ऐसे सीन दिखाए जाते हैं जिनकी कल्पना भी लोग नहीं कर सकते हैं। ऐसी ही एक फिल्म 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' 29 मार्च को रिलीज हुई थी। ऐसी फिल्मों को देखने का मजा सिर्फ सिनामघरों में ही आता है। ग्रांट स्पुतोर 'मॉन्स्टरवर्स' की अगली फ्रैंचाइजी का निर्देशक कर सकते हैं।
विज्ञापन


ग्रांट स्पुतोर कर सकते हैं अगली 'मॉन्स्टरवर्स' फ्रैंचाइजी का निर्देशक
लीजेंडरी एंटरटेनमेंट पिक्चर्स के तहत कई फिल्में बनाई गई हैं, जिसमें 'द डार्क नाइट', 'गॉडजिला', 'इंटरस्टेलर', 'पैसिफिक रिम', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'ड्यून' जैसी प्रतिष्ठित फिल्में शामिल हैं। इस तरह की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लीजेंडरी पिक्चर्स के साथ फिल्म निर्माता ग्रांट स्पुतोर ने 'मॉन्स्टरवर्स' फ्रैंचाइजी की अगली पेशकश के लिए हाथ मिला लिया है यानी ग्रांट स्पुतोर अगली 'मॉन्स्टरवर्स' फ्रैंचाइजी का निर्देशक कर सकते हैं। बता दें कि निर्देशक ग्रांट स्पुतोर को फिल्म 'आई एम मदर' के लिए जाना जाता है। इससे पहले यह जानकारी आई थी कि शांग-ची और लेखक डेव कैलाहम ने इसकी पटकथा लिख ली है।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रांट स्पुतोर कर चुके हैं कई 'मॉन्स्टरवर्स' का निर्देशन
फिल्म निर्माता ग्रांट स्पुतोर ने पिछले दो शीर्षकों, 'गॉडजिला एंड कांग' और 'गॉडजिला एक्स कांग: द न्यू एम्पायर' का निर्देशन किया था, जिनमें से बाद 'गॉडजिला एक्स कांग: द न्यू एम्पायर' ने हाल ही में 569.1M डॉलर के साथ मॉन्स्टरवर्स फ्रैंचाइजी की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। बता दें कि ग्रांट की पहली फीचर फिल्म 'आई एम मदर' का 2019 में सनडांस फिल्म समारोह में विश्व प्रीमियर हुआ था, जिसमें हिलेरी स्वैंक, क्लारा रूगार्ड और रोज बायरन ने अहम भूमिका निभाई थी। इस साइंस-फिक्शन थ्रिलर को अब नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है। एक कमर्शियल निर्देशक के रूप में, ग्रांट के काम को दुनिया भर के प्रमुख विज्ञापनों के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिसमें कान लायंस पुरस्कार, डी एंड एडी (विज्ञापन और डिजाइन में सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है), क्लियोस, स्पाइक्स, एनवाई फेस्टिवल्स, लंदन इंटरनेशनल और भी कई अवार्ड शामिल हैं।

लीजेंडरी पिक्चर्स के 'मॉन्स्टरवर्स' ने अपने दसवें साल की शुरुआत 2014 के 'गॉडजिला' से की थी। इसके बाद 2017 में 'कोंग: स्कल आइलैंड', 2019 में 'गॉडजिला: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स' और 2021 में 'गॉडजिला एक्स कोंग' शामिल रही। इसके अलावा यह सीरीज ऐपल टीवी प्लस सीरीज, 'मोनार्क: लेगेसी ऑफ मॉन्स्टर्स' के साथ स्ट्रीमिंग की गई है, जिसमें कर्ट रसेल और वायट रसेल ने अभिनय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed