फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda Reached to ujjain and did pooja says fire by gun but god save me

Govinda: महाकाल के दर्शन के लिए गोविंदा पहुंचे उज्जैन, बोले- गोली चली और भगवान ने बचा लिया

Sat, 29 Mar 2025 09:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 29 Mar 2025 09:42 PM IST
सार

Govinda in Ujja: बॉलीवुड के कलाकार गोविंदा महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने गोली लगने वाले मामले के बारे में बात की है। 

विज्ञापन
Govinda Reached to ujjain and did pooja says fire by gun but god save me
गोविंदा - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से

विस्तार

Govinda: हाल ही में बीवी से तलाक की अफवाह के चलते गोविंदा सुर्खियों में रहे। वह आज दोपहर उज्जैन पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। गोविंदा ने महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया। खबरें हैं गोविंदा चेटीचंड पर्व में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं और वह रविवार को वह चेटीचंड जुलूस में हिस्सा लेंगे। गोविंदा की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ टूट पड़ी।
विज्ञापन

पहले भी महाकालेश्वर आ चुके गोविंदा
गोविंदा मंदिर में 20 मिनट रुके। उन्होंने दूसरे मंदिरों के भी दर्शन किए। गोविंदा महाकाल के भक्त हैं। वह इससे पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं। गोविंदा की बेटी और पत्नी भी यहां आ चुकी हैं। महाकालेश्वर दर्शन के दौरान गोविंदा ने मीडिया को गोली चलने वाले मामले के बारे में बताया।
Dalljiet Kaur: ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे दलजीत के 'नच बलिए' के कोरियोग्राफर, एक्ट्रेस ने इलाज के लिए जुटाया फंड
 
विज्ञापन

धर्म की विजय होने की कही बात
गोविंदा ने कहा "हम पर कृपा रही है। हम लोग प्रार्थना किया करते थे। धर्म की विजय हो, अधर्म का नाश हो। प्यार एवं सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो।"
आपको बता दें कि गोविंदा हाल ही में अपनी पत्नि सुनीता आहूजा से तलाक को लेकर चर्चा में थे। खबरें हैं कि सुनीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी लेकिन दोनों के बीच अब सब ठीक है।
विज्ञापन

तलाक के मामले पर वकील ने किया खुलासा
गोविंदा से सुनीता के तलाक के मामले पर गोविंदा के वकील रहे ललित बिंडल ने इंडिया टुडे को दिए एक बयान में कहा था "सुनीता ने कुछ गलतफहमियों के चलते छह महीने पहले तलाक की अर्जी दाखिल की थी। लेकिन अब दोनों के बीच मामला सुलझ गया है। दोनों खुश हैं।" कपल की साल 1987 में शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। टीना और यशवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed