{"_id":"6ab6b4c41a9c54427c074deb","slug":"fatima-sana-shaikh-exclusive-on-jamui-case-body-trolling-katrina-kaif-and-social-media-trolling-amid-hunkkaar-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: जमुई मामले पर क्या बोलीं फातिमा? बॉडी शेमिंग पर पूछा सवाल- किसी के शरीर पर बोलने वाले आप कौन?","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
एक्सक्लूसिव: जमुई मामले पर क्या बोलीं फातिमा? बॉडी शेमिंग पर पूछा सवाल- किसी के शरीर पर बोलने वाले आप कौन?
सार
Fatima Sana Shaikh on Jamui Case: फातिमा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'हुंकार' को लेकर चर्चा में हैं। अमर उजाला से बातचीत में जब महिलाओं के खिलाफ होने वाली हालिया घटनाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने जमुई मामले का जिक्र किया।
विज्ञापन
फातिमा सना शेख,अभिनेत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई में बीते दिनों नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और समाज की सोच पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया था। अब अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अभिनेत्री फातिमा सना शेख
- फोटो : Instagram @fatimasanashaikh
'उस लड़के ने कमाल ही हिम्मत दिखाई'
फातिमा ने कहा कि 2026 में भी महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं होना बेहद दुखद है। वह बोलीं- '17 साल की उस लड़की के साथ जो कुछ भी हुआ, वह पूरी तरह गलत था। वहां एक 17 साल का लड़का भी था, जिसने हिम्मत दिखाई, जो अच्छी बात है। लेकिन ऐसी घटना कभी किसी के साथ नहीं होनी चाहिए। वो बेचारी आइसक्रीम खाने गई थी। दुख की बात है कि आज हम 2026 में हैं और फिर भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हमें आगे बढ़ना चाहिए। आखिर ये कैसी घटिया हरकत है? ये बहुत ही नीच मानसिकता है।’

'बस इज्जत करना सीख जाएं'
समाज में एक बदलाव लाने का मौका मिले तो वह किस तरह का बदलाव चाहेंगी? पूछा जाने पर फातिमा ने कहा, 'मुझे समाज में बहुत सारे बदलाव चाहिए। सभी जेंडर, जाति और वर्ग के बीच बराबरी होनी चाहिए। अगर किसी दिन ऐसा हो पाया तो वही बहुत बड़ा बदलाव होगा। सबसे जरूरी है इंसान के लिए बुनियादी सम्मान। आप कहां से आए हैं? आपका बैकग्राउंड क्या है? इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। एक-दूसरे की इज्जत करना सीख जाएं। इससे बड़ा बदलाव और कुछ नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि अगर इंसान इतना सीख जाए तो आधी तकलीफ खत्म हो जाएगी।'

'पुरुषों की मोरल पुलिसिंग शुरू करनी चाहिए'
महिलाओं की मॉरल पुलिसिंग को लेकर भी फातिमा ने बेबाक राय दी। उन्होंने कहा, 'हमें महिलाओं की मोरल पुलिसिंग बंद करके पुरुषों की मोरल पुलिसिंग शुरू करनी चाहिए। इससे बहुत सारे बदलाव आ सकते हैं। ऐसा नहीं है कि सभी पुरुष खराब हैं। बहुत अच्छे पुरुष भी हैं, लेकिन महिलाओं की तुलना में यह संख्या बहुत कम है। यह बहुत दुखद है।'
महिलाओं की मॉरल पुलिसिंग को लेकर भी फातिमा ने बेबाक राय दी। उन्होंने कहा, 'हमें महिलाओं की मोरल पुलिसिंग बंद करके पुरुषों की मोरल पुलिसिंग शुरू करनी चाहिए। इससे बहुत सारे बदलाव आ सकते हैं। ऐसा नहीं है कि सभी पुरुष खराब हैं। बहुत अच्छे पुरुष भी हैं, लेकिन महिलाओं की तुलना में यह संख्या बहुत कम है। यह बहुत दुखद है।'
अभिनेत्री फातिमा सना शेख
- फोटो : Instagram @fatimasanashaikh
'ऑनलाइन ट्रोलिंग बहुत बढ़ गई है'
सोशल मीडिया पर महिलाओं की बॉडी शेमिंग को लेकर भी फातिमा ने चिंता जताई। हाल में मां बनने के बाद कटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग का सामना करने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'इन दिनों खासकर ऑनलाइन ट्रोलिंग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यह बहुत दुखद है। हाल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां किसी को बॉडी शेम किया जा रहा है। किसी का शरीर कैसा होगा, यह तय करने वाले हम कौन होते हैं? कोई पतला है, मोटा है, बड़ा है या छोटा है, इससे किसी और को क्या लेना-देना? दुःख इस बात का भी है की इसमें सिर्फ पुरुष नहीं, महिलाएं भी शामिल हैं। '

'वह खुद अपने ही पिंजरे में हों'
फातिमा से जब पूछा गया कि कई बार महिलाएं ही दूसरी महिलाओं को ट्रोल करती हैं, तो उन्होंने कहा कि शायद इसके पीछे उनकी अपनी जिंदगी की परेशानियां भी हो सकती हैं।
उन्होंने कहा, 'पता नहीं वे ऐसा क्यों करती हैं। शायद उनकी अपनी जिंदगी में भी तो कुछ न कुछ चल रहा होगा। कई बार मैं सोचती हूं कि शायद उनकी जिंदगी में भी सब कुछ ठीक नहीं होगा। हो सकता है कि वह खुद भी अपने ही पिंजरे में हों।'