फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dalljiet Kaur Shalin Bhanot Nach Baliye Choreographer Abhimanyu Suffers Brain Stroke Raises Fund For Treatment

Dalljiet Kaur: ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे दलजीत के 'नच बलिए' के कोरियोग्राफर, एक्ट्रेस ने इलाज के लिए जुटाया फंड

Sat, 29 Mar 2025 08:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Mar 2025 08:46 PM IST
सार

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने खुलासा किया कि उनके कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उन्होंने उनके महंगे इलाज के लिए दान देने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
Dalljiet Kaur Shalin Bhanot Nach Baliye Choreographer Abhimanyu Suffers Brain Stroke Raises Fund For Treatment
दलजीत कौर-अभिमन्यु सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री दलजीत कौर ने डांस रियलिटी शो नच बलिए में भाग लिया था और अपने पूर्व पति शालीन भनोट के साथ शो जीता था। अब उन्होंने खुलासा किया कि उनके कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। शनिवार, 29 मार्च को उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिमन्यु के महंगे इलाज के लिए दान देने का आग्रह किया। दलजीत ने अस्पताल से अभिमन्यु की एक तस्वीर भी साझा की और उनकी गंभीर स्थिति का खुलासा किया।

विज्ञापन

दलजीत कौर की पोस्ट
दलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यह एक मशहूर कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह हैं, जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उन्होंने ही हमें नच बलिए जिताया। हम एक परिवार और दोस्त के तौर पर उनका समर्थन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत महंगा इलाज है। कृपया परिवार की हर संभव मदद करें।'
Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले व्यक्ति ने किया अनोखा काम, वायरल हो रहा सलमान के फैन का वीडिय

विज्ञापन
विज्ञापन

Dalljiet Kaur Shalin Bhanot Nach Baliye Choreographer Abhimanyu Suffers Brain Stroke Raises Fund For Treatment
दलजीत कौर-अभिमन्यु सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

कई सितारों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं अभिमन्यु
एक अन्य पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं पहले से ही बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन है कि हम मिलकर अभिमन्यु भैया को बचा सकते हैं। अभिमन्यु सिंह। हम आपको बचा लेंगे।' अभिमन्यु सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने काम्या पंजाबी, दीपिका नागपाल, धीरज धूपर और यशा रूघानी सहित कई मशहूर अभिनेताओं के लिए डांस सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं।
Kannappa: तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी 'कन्नप्पा', विष्णु मांचू ने किया फिल्म में देरी की वजह का खुलासा

विज्ञापन

दलजीत और शालीन की शादी
दलजीत ने 2009 में शालीन से शादी की और 2014 में एक बेटे जेडन के माता-पिता बने। हालांकि, अभिनेत्री द्वारा उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने और तलाक के लिए अर्जी दायर करने के बाद उनका तलाक हो गया। बाद में दलजीत ने 10 मार्च, 2023 को केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी कर ली। शादी के बाद वह अपने बेटे जेडन के साथ केन्या के नैरोबी चली गईं। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दलजीत ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया और उनकी शादी एक कड़वे नोट पर खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed