फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govind namdev clarifies on relationship with shivangi rumours and says thats not true

Govind Namdev: 31 साल की शिवांगी से प्यार की अफवाहों पर फूटा गोविंग नामदेव का गुस्सा, बोले- ये बिल्कुल वाहियात

Sat, 05 Jul 2025 11:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 05 Jul 2025 11:11 AM IST
सार

Govind Namdev Says On Rumours With Shivangi: अभिनेता गोविंद नामदेव उस समय सुर्खियों में आ गए, जब एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई। इसके बाद अभिनेता को खूब ट्रोल किया जाने लगा। अब एक्टर ने अपना दुख और क्रोध व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Govind namdev clarifies on relationship with shivangi rumours and says thats not true
गोविंद नामदेव, शिवांगी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिनेमाई दुनिया में दिग्गज अभिनेताओं में शुमार गोविंद नामदेव, जिन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। अभिनेता को विलेन से लेकर कॉमेडी तक के किरदारों को निभाने के लिए पहचाना जाता है। पिछले साल एक्टर को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह थीं अभिनेत्री शिवांगी वर्मा, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और उस पर अंतरंगा सा कैप्शन लिखा। अब इस मामले से परेशान होकर गोविंद नामदेव ने एक वीडियो संदेश शेयर कर अपने दुख और आक्रोश को बयां करते हुए पूरा सच बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

क्या बोले गोविंद नामदेव? 
अभिनेता नामदेव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में एक अफवाह फैल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि 31 साल की शिवांगी से 70 साल के गोविंद नामदेव को प्यार हो गया। ये पूरी तरह बकवास है, इसे बिल्कुल सच ना मानें।' आगे उन्होंने कहा, 'एक फिल्म है 'गौरीशंकर गौहरगंज वाले', जिसमें मैंने गौरीशंकर का किरदार निभाया है, जिसमें शिवांगी वर्मा मेरी को-एक्ट्रेस हैं। शिवांगी ने इस फिल्म की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर लगाकर, उसके कैप्शन में लिखा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती और उन्होंने इसमें फिल्म और प्लॉट के बारे में कुछ नहीं बताया।' 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GOVVIND NAMDEV (@realgovindnamdev)


मांफी मांगे, नहीं तो लीगल एक्शन लूंगा
आगे अभिनेता ने कहा कि अभिनेत्री की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो गई, जिसमें कहा जाने लगा कि ये 70 साल के अभिनेता को 31 साल की शिवांगी से प्यार हो गया। अभिनेता ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने फेमस होने के लिए ऐसा किया है। इसके साथ गोविंद नामदेव ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले पर फिल्म के निर्माता से बात की, तब डायरेक्टर ने कहा कि अभिनेत्री को सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मांगनी चाहिए। इसके आगे अभिनेता ने बताया कि अगर शिवांगी वर्मा सार्वजनिक रूप से मांफी नहीं मांगती हैं, तो वह लीगल एक्शन लेने में पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि इसने उनके चरित्र पर सवाल खड़ा किया है। 

गोविंद नामदेव का वर्कफ्रंट
गोविंद नामदेव के काम की बात करें तो वह आखिरी बार 'रेड 2' में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन, वानी कपूर और रितेश देशमुख अहम किरदार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed