फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   General Hospital And Gomer Pyle Fame Elizabeth MacRae Passed Away At 88 in Fayetteville North Carolina

Elizabeth MacRae Passed Away: 'जनरल हॉस्पिटल' फेम एलिजाबेथ मैकरे का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Wed, 29 May 2024 01:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 29 May 2024 01:44 PM IST
सार

जनरल हॉस्पिटल फेम एलिजाबेथ मैकरे का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। 27 मई को उत्तरी कैरोलिना के फेयेटविले में उनका निधन हो गया था, टहीं पर वह पली-बढ़ी थीं।

विज्ञापन
General Hospital And Gomer Pyle Fame Elizabeth MacRae Passed Away At 88 in Fayetteville North Carolina
एलिजाबेथ मैकरे - फोटो : एएनआई

विस्तार

'जनरल हॉस्पिटल' और 'गोमेर पाइल' फेम एलिजाबेथ मैकरे का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। 27 मई को उत्तरी कैरोलिना के फेयेटविले में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 'जनरल हॉस्पिटल' और 'गोमर पाइल' में सानदार भूमिका के लिए एलिजाबेथ मैकरे को पहचाना जाता था। उनके निधन से उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


इस शो से की थी करियर की शुरुआत 
एलिजाबेथ मैकरे ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय में अपना करियर बनाने का सोचा। उन्होंने 1956 में ओटो प्रीमिंगर के सेंट जोन के लिए ऑडिशन दिया। मगर उन्हें ये किरदार नहीं मिला था। इसके बाद वह न्यूयॉर्क शहर चली गईं और हर्बर्ट बर्गॉफ स्टूडियो में पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने अभिनय का अनुभव प्राप्त किया। कोर्ट रूम सीरीज 'द वर्डिक्ट इज योर्स' में गवाह के रूप में एलिजाबेथ मैकरे को टेलीविजन पर अपनी पहली भूमिका मिली थी।  
विज्ञापन


Top 100 Stars: दुनिया से दूर होकर भी दिलों में मौजूद सुशांत, अब भी 'नेपो किड्स' से मीलों आगे शोहरत
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शोज में किया काम
अभिनेत्री का सबसे प्रमुख भूमिकाओं में से एक गोमेर पाइल में थी। उन्होंने इसमें गोमेर की गर्लफ्रेंड लू-एन पूवी की भूमिका निभाई थी। शो में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वह 'जनरल हॉस्पिटल' जैसे शानदार शोज में अपने शानदार अभिनय का दमखम दिखाया था। उनके शोज में 'एनदर वर्ल्ड', 'डेज ऑफ अवर लाइव्स', 'गाइडिंग लाइट' और 'सर्च फॉर टुमॉरो' में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
मैकरे की फिल्मों में 'लाइव इन ए गोल्डफिश बाउल', 'एवरीथिंग्स', 'द इनक्रेडिबल मिस्टर लिम्पेटट' और फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की 'द कन्वर्सेशन' शामिल हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन में काम करना जारी रखा। उन्होंने बार्नबी जोन्स और रोडा जैसे शो में काम किया। मैकरै की आखिरी फिल्म 'एडी और क्रूज़र्स II: एडी लाइव्स!' 1989 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी। 

Farah Khan: अगर फराह खान के पास होते 300 करोड़ रुपए, पति और बच्चों को छोड़कर टॉम क्रूज के पास....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed