फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah Khan says If She Gets 300 Crore hollywood star Tom Cruise Ke Paas Jaungi on the great indian kapil show

Farah Khan: अगर फराह खान के पास होते 300 करोड़ रुपए, पति और बच्चों को छोड़कर टॉम क्रूज के पास....

Wed, 29 May 2024 01:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 29 May 2024 01:17 PM IST
सार

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के शेट पर इस बार फराह खान और अनिल कपूर ने हंसी के ठहाके लगाए। इस मौके पर अनिल और फराह ने कई दिलचस्प बातें की। बातों ही बातों में फराह यहां तक कह गईं कि अगर उनके पास 300 करोड़ रुपए आ जाएं, तो वह सब कुछ छोड़कर टॉप क्रूज के पास चली जाएंगी, आखिर फराह ने ऐसा क्यों कहा चलिए बताते हैं।
 

विज्ञापन
Farah Khan says If She Gets 300 Crore hollywood star Tom Cruise Ke Paas Jaungi on the great indian kapil show
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान अपनी कोरियोग्राफी का कमाल कई फिल्मों में दिखा चुकी हैं। फराह ने बॉलीवुड के तीनों खान्स के साथ भी काम किया है, जिनमें से शाहरुख खान फराह के हमेशा से ही पसंदीदा खान रहे हैं। हाल ही में फराह खान और अनिल कपूर कपिल के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर गए, जहां पर उन्होंने अपनी बातों से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। इस शो के दौरान कपिल ने फराह और अनिल से कई सवाल किए, जिनके जवाब अनिल और फराह ने बड़ी ही बेबाकी से दिए।
विज्ञापन


टॉम क्रूज की दीवानी हैं फराह
दरअसल, हुआ यूं कि जब शो के दौरान कपिल ने फराह खान से पूछा कि अगर कोई शख्स गलती से उनके अकाउंट में 300 करोड़ डाल दे तो वह क्या करेंगी। फराह ने कपिल के इस सवाल पर झट से जवाब देते हुए कहा, ''300 करोड़, सबसे पहले तो में काम करना छोड़ दूंगी यानी रिटायर हो जाऊंगी। इसके बाद अपने अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दूंगी।'' फराह के इस जवाब पर जज की कुर्सी पर बैठी अर्चना पूरन सिंह ने कहा, ''मुझे लग रहा था कि कुछ भी हो जाए फराह अपने पति और बच्चों को कभी नहीं छोड़ सकती।'' अर्चना की इन बातों पर फराह ने भी अपनी सहमती दिखाई। आगे अर्चना ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि फराह अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए इन रुपयों को खर्च करना चाहेगी। अर्चना की इन बातों पर फराह ने झट से कहा, ''उनके (यहां फराह अपने बच्चों की बात कर रही हैं) साथ क्या मजा आएगा। मैं तो टॉप क्रूज के पास जाऊंगी।'' 
विज्ञापन


बदला लेने का अलग तरीका  
इस शो के दौरान फराह ने खुद से जुड़ी एक और खास बताई। फराह ने कहा कि उनके पास बदला लेने का अनोखा तरीका है। अगर फराह को किसी से बदला लेना होता है तो वह उसको माफ नहीं करती हैं, बल्कि उसे श्राप देती हैं। फराह ने कहा, ''मैं असल में बदला नहीं लेती हूं, बल्कि मैं मन में उस इंसान के बारे में बोलती हूं कि तेरी वाट लग जाए। मेरी जुबान काली है। अगर कोई मेरे साथ बुरा करता है तो मैं दिल से उसे श्राप देती हूं कि तेरी अगली 4 या 5 फिल्में फ्लॉप हो जाएं।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आता है। अनिल और फराह के साथ कपिल की मस्ती को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। हर शनिवार इस शो का एक नया एपिसोड ओटीटी पर जारी किया जाता है। अब तक इस शो पर कई बॉलीवुड सितारे कपिल के साथ ठहाके लगा चुके हैं और अपनी बातों से दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं।
Top 100 Stars: बीते 10 साल के 100 सबसे लोकप्रिय हिंदुस्तानी सितारों की लिस्ट जारी, दीपिका पादुकोण बनी नंबर वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed