‘10 साल खेल गई मेरे साथ’ गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को लेकर कही चौंकाने वाली बात, वायरल हुआ वीडियो
Gaurav Khanna and Akansha Chamola: कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने ‘लॉकअप सीजन 2’ में गौरव खन्ना से तलाक की बात कही थी। अब हाल ही में उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना इस शो में विजिटर के तौर पर शामिल हुए। इस बीच गौरव ने एक ऐसी बात कही, जो चर्चाओं में आ गई है।
विस्तार
हाल ही में ‘लॉकअप सीजन 2’ आकांक्षा ने खुलासा किया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। इसके बाद उन्होंने एक और सीक्रेट रिवील करते हुए कहा था कि वो बाइसेक्शुअल हैं। अब इन सबके बाद उनके पति गौरव खन्ना शो में बतौर विजिटर शामिल हुए, जिसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसी बातें हुईं, जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं।
तलाक के खुलासे पर क्या बोले गौरव?
‘लॉक अप’ के दौरान गौरव खन्ना ने आकांक्षा के खुलासे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘इस समय यही सबसे बड़ी खबर बनी हुई है। हमने मई में तलाक को लेकर बात की थी, लेकिन लोगों को लगता है कि हमारा तलाक एक साल पहले ही हो चुका है।
लोग कह रहे हैं कि वो बिग बॉस के लिए ऑडिशन दे रही थीं और मैं सहानुभूति पाने के लिए ऐसा कर रहा था। हर कोई इस मामले में अपना हिस्सा लेना चाहता है। लोगों का रिएक्शन देखकर मैं काफी हैरान था। उन्हें जैसे जश्न मनाने का मौका मिल गया। कानूनी तौर पर तुम अभी भी मेरी पत्नी हो।’
जो 10 साल से मेरे साथ खेल गई...
इसके बाद गौरव, आकांक्षा को संभालते नजर आए, जब वह रोने लगीं। उन्होंने उन्हें रोने से मना किया और मजबूत रहने को कहा। साथ ही उन्हें शो जीतने पर ध्यान देने के लिए भी मोटिवेट किया। बाद में जब आकांक्षा ने उनसे पूछा कि क्या वह शो जीत सकती हैं, तो फराह ने बीच में बात काटते हुए कहा कि उन्हें गेम के बारे में किसी सलाह की जरूरत नहीं है।
इस पर गौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘तुम्हें लगता है मुझे नहीं पता? जो 10 साल खेल गई मेरे साथ, वो कोई भी शो जीत सकती है।’
गौरव के इस बयान पर इंटरनेट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक फैन ने लिखा, ‘गौरव के लिए बुरा लग रहा है, इतना प्यार देने के बाद भी उन्हें यही मिला।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आपको और ताकत मिले, आप हर खुशी और सफलता के हकदार हैं।’Well said GK ye aurat khel gayi tumhare saath 10 saal 🥺
— Bharti💝 (@CurlyTales_20) July 9, 2026
More power to u Man🫶 U deserve all the happiness n success 🫂#GauravKhanna pic.twitter.com/Cc3EQMIRmV
2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी
2016 में हुई थी शादी आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने 2016 में शादी की थी। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। यह जोड़ी टीवी की पॉपुलर कपल्स में से एक मानी जाती थी और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की झलक दिखाती रहती थी।